{"_id":"cd56164e521eebc9a9984c65756c7452","slug":"the-third-generation-came-in-the-principality-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में रियासत की तीसरी पीढ़ी उतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में रियासत की तीसरी पीढ़ी उतरी
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Thu, 05 Nov 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी जमाने में आस-पड़ोस के जिलों में जलजला रखने
विज्ञापन
वाली विशुनगढ़ रियासत की तीसरी पीढ़ी ने पंचायत चुनाव में दावा ठोंकने का
मन बना लिया है। इस रियासत के राजा रहे चौधरी .सदानंद की नातिन ने प्रधान
पद के लिए चुनाव लड़ने का मन बना लोगों से जनसंपर्क में भी जुट गई हैं।
विशुनगढ़ रियासत का कभी इतना जलजला था कि कोई भी बिना इजाजत के किले के अंदर प्रवेश नहीं कर सकता था। किले के चारों तरफ गहरी खाई थी और उसमें पानी भरा रहता था। आस-पड़ोस के क्षेत्र में सबसे ज्यादा चर्चित यह रियासत हुआ करती थी, पर राजसी प्रथा समाप्त होने के बाद धीरे-धीरे वह रुतबा भी कम हो गया।
यहां के राजा रहे चौधरी सदानंद के पुत्र अवधेश त्रिपाठी की बड़ी पुत्री आराधना ने अबकी प्रधान पद का चुनाव लड़ने का मन बनाया है। प्रधानी के चुनाव का बिगुल बजते ही उन्होंने तैयारियां शुरू करते हुए अपने फोटो समेत पोस्टर चस्पा कराकर लोगों से वोट की अपील की है।