{"_id":"0bb971a48fd8f23a81e423d6e428c900","slug":"the-student-was-killed-was-from-naugai-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" मारा गया छात्र था नौगाई का रहने वाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारा गया छात्र था नौगाई का रहने वाला
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Mon, 15 Feb 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में गोली मारकर जिस छात्र की हत्या हुई, वह
विज्ञापन
छिबरामऊ क्षेत्र के गांव नौगाई का रहने वाला गौरव था। उसकी हत्या क्यों हुई
यह अभी भी पहेली बना है। घर के इकलौते चिराग की हत्या से मां-बाप बदहवाश
है वहीं पूरा परिवार सदमे में हैं।
छात्र शनिवार को कानपुर परीक्षा देने गया था। वहां बुद्धा पार्क में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। दूसरे दिन तक जब छात्र घर नहीं लौटा तो परिजनों में चिंता हुई। वहीं समाचार पत्र पर कानपुर से छपी हत्या की खबर से परिजनों में आशंका हुई। इस पर परिजन शव देखने कानपुर पहुंचे। शव देखते ही कोहराम मच गया।
परिजनों का कहना है कि छात्र घर से परीक्षा देने की बात कहकर निकला था। वह पार्क कैसे पहुंचा और किसके साथ गया यह बात उनके गले नहीं उतर रही है। ग्राम नौगाई निवासी अवनींद्र मोहन उर्फ पिंटू का इकलौता बेटा गौरव (18) बीएससी का छात्र है। शनिवार की सुबह वह परिजनों से कानपुर टेस्ट देने की बात कहकर घर से निकला था।
जब वह दूसरे दिन भी घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने संपर्क करने का प्रयास किया, पर संपर्क नहीं हो सका। इस पर परिजनों में चिंता हुई। काफी तलाश किए जाने पर भी उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका था। छात्र के बाबा रामेंद्र सिंह ने बताया कि इस बीच समाचारपत्र में कानपुर से प्रकाशित बुद्धा पार्क में अनजान युवक की हत्या की खबर से उन्हें आशंका हुई।
इस पर परिजनों ने कल्याणपुर में रह रहे छात्र के नाना लाखन सिंह को बुद्धा पार्क में मिले युवक के शव की शिनाख्त के लिए भेजा। गौरव के रूप में शव की शिनाख्त होने पर घर में कोहराम मच गया। बेटे की की मौत की जानकारी से उसकी मां सुषमा बदहवास हो गई। रो-रोकर मृतक छात्र की मां और बहन प्रिया का भी बुरा हाल हो गया।