फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The stepfather killed the innocent child after a dispute with his wife

Kannauj News: पत्नी से विवाद पर सौतेले पिता ने की थी मासूम की हत्या

Sun, 08 Jun 2025 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
The stepfather killed the innocent child after a dispute with his wife
छिबरामऊ (कन्नौज)। ढाई साल के मासूम की छत से गिरने से नहीं बल्कि पीट-पीटकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच की। पत्नी से विवाद के बाद नाराज होकर सौतेले पिता ने मासूम की हत्या की थी। पुलिस ने रविवार को हत्यारोपी सौतेले पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


कानपुर कमिश्नरेट की कोतवाली बिल्हौर के गांव खजरू निवासी मोनू पत्नी रोहिनी व उसके ढाई साल के बेटे समर के साथ छिबरामऊ के गोपालनगर स्थित रिश्तेदारी में आया था। यहां समर संदिग्ध हालात में घायल हो गया था। इलाज के दौरान उसकी कानपुर में मौत हो गई थी। छह जून को कानपुर नगर के सचेंडी निवासी दादी गीता गिहार पौत्र का शव लेकर बहू रोहिनी के साथ छिबरामऊ कोतवाली पहुंची। वहां पर शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग करते हुए तहरीर दी थी। गीता ने बताया कि पुत्र पवन गिहार की शादी घाटमपुर निवासी रोहिनी के साथ हुई थी। पुत्र पवन की 11 अक्तूबर 2023 को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी।
विज्ञापन

बेटे की मौत के बाद रोहिनी ने नौ मई 2025 को मोनू के साथ शादी कर ली थी। बेटे समर व दूसरे पति मोनू के साथ रोहिनी ननद के घर गोपालनगर आई थी। यहां पर पत्नी रोहिनी से मोनू का विवाद हो गया था। इस कारण नाराज होकर मोनू ने समर की हत्या कर दी। कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि शव के पोस्टमार्टम में पिटाई से मौत होने की पुष्टि होने पर मां रोहिनी की तहरीर पर मोनू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। हत्यारोपी को पश्चिमी बाईपास से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। हत्यारोपी मोनू के खिलाफ बिल्हौर थाने में भी एक मुकदमा पंजीकृत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम में हुआ खुलासा

मासूम समर की मौत के बाद पहले तो परिजन सौतेले पिता की पिटाई से मौत होने का आरोप लगा रहे थे पर समर की दादी गीता देवी व अन्य परिजनों ने छत से गिरकर घायल होने की बात कहते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मासूम के शरीर पर चोटों के निशान व पिटाई से मौत होने की पुष्टि न होती तो शायद समर की मौत का कारण राज बनकर ही रह जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed