फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The statue installed during the day was removed at night

Kannauj News: दिन में लगी प्रतिमा रात में हटवाई गई

Fri, 15 Mar 2024 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Fri, 15 Mar 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
The statue installed during the day was removed at night
तिर्वा। कस्बे के इंदरगढ़ तिराहा पर दिन में रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा स्थापित की गई। प्रशासन को जानकारी हुई तो मंजूरी न होने का हवाला देकर हटवाने को कहा गया। लोग नहीं माने तो देर रात प्रशासनिक अमला प्रतिमा हटवाने पहुंचा। इस पर वहां विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गया। हंगामा की सूचना पर सांसद और विधायक के साथ ही भाजपा के पदाधिकारी पहुंच गए। उन्होंने मंजूरी मिलने तक प्रतिमा हटवाने के लिए समझाया, लेकिन लोग नहीं माने। रात 10:30 बजे तक मौके पर हंगामा चल रहा है। देर रात 11 बजे के बाद जिला प्रशासन ने प्रतिमा हटवाने की कार्रवाई शुरू की। तब जाकर प्रशासन की जान में सांस आई।
विज्ञापन

तिर्वा के भाजपा विधायक कैलाश राजपूत ने गुरुवार को तिर्वा कस्बे के इंदरगढ़ तिराहे पर रानी अवंती बाई लोधी की प्रतिमा लगाकर माल्यार्पण कर दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग जुटे। बताया जा रहा है कि प्रतिमा लगाने के लिए प्रशासन से मंजूरी नहीं ली गई। प्रशासन ने नाराजगी जताते हुए प्रतिमा को हटाने की बात कही। इस बात को लेकर लोधी समाज के लोग प्रतिमा हटाने का विरोध करने पर अड़ गए। शाम होते-होते मामला बिगड़ गया। बड़ी संख्या में एकत्र लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। जानकारी पाकर सांसद सुब्रत पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, ब्लॉक प्रमुख अजय वर्मा समेत अन्य भाजपा के नेता व कार्यकर्ता भी पहुंच गए। प्रशासन से मंजूरी लेने की बात कही। लोगों को समझाया कि बात मान ली जाए। नियम का पालन करते हुए प्रशासन की मंजूरी लेकर जल्द ही दोबारा प्रतिमा स्थापित करवा दी जाएगी। इसके बावजूद लोग प्रतिमा हटाने का विरोध करते रहे। मौके पर एसडीएम अशोक कुमार, सीओ डॉ. प्रियंका बाजपाई, तहसीलदार अवनीश कुमार, कोतवाल विजय सिंह समेत भारी पुलिस बल तैनात है। खबर लिखे जाने तक विरोध-प्रर्दशन चलता रहा। जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अमला मौके पर डटा रहा।
विज्ञापन


एसपी बोले, प्रतिमा लगाने के लिए नहीं हुआ नियम का पालन
एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि प्रतिमा लगाने के लिए प्रशासन से मंजूरी लेना जरूरी है। इसके लिए नियम की प्रक्रिया है। तिर्वा में प्रतिमा लगाने के लिए किसी तरह के नियम का पालन नहीं किया गया है। इसीलिए प्रशासन ने एतराज जताया है। इसलिए प्रतिमा हटवाने को कहा गया है। नियम का पालन होगा और प्रशासन की मंजूरी मिलेगी तभी प्रतिमा लगवाई जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed