फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The SPs opposed the inauguration of the hospital, submitted a memorandum addressed to the Governor to the SDM

सपाइयों ने किया अस्पताल के उद्घाटन का विरोध, राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा

Wed, 10 Nov 2021 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
The SPs opposed the inauguration of the hospital, submitted a memorandum addressed to the Governor to the SDM
एसडीएम देवेश गुप्त को ज्ञापन सौंपते सपाई। - फोटो : CHIBRAMAU
विशुनगढ़(कन्नौज)। विशुनगढ़ के 30 शय्या अस्पताल के उद्घाटन का विरोध करते हुए सपाइयों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम देवेश गुप्त को सौंप। सपाइयों का आरोप है कि सपा शासनकाल में अस्पताल निर्माण के लिए बजट स्वीकृत हुआ था। निर्माण पूरा होने के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इस अस्पताल का उद्घाटन कर चुके हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य प्रमोद यादव ने कहा कि सपा सरकार में लगभग 14 करोड़ के बजट से अस्पताल का निर्माण हुआ था। चार दिसंबर 2016 को लखनऊ में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अस्पताल का उद्घाटन किया था। भाजपा सरकार में इस अस्पताल में एक कौड़ी भी खर्च नहीं की गई। अन्य योजनाओं की तरह सपा सरकार की इस उपलब्धि को भी भाजपा अपनी बताकर दोबारा उद्घाटन कर रही है।
विज्ञापन

सपा नेता रॉबिन यादव ने कहा कि दो साल पहले भी इस अस्पताल का उद्घाटन किया गया था। प्रदेश में भाजपा की सरकार का कार्यकाल लगभग पूरा होने को है। न तो अस्पताल में जांचों की व्यवस्था की गई और न ही किसी विशेषज्ञ चिकित्सक की तैनाती हुई। आधी अधूरी चिकित्सीय सुविधाओं के साथ तीसरी बार अस्पताल का शुभारंभ किया जा रहा है। सपाई इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। अस्पताल में सपा सरकार के शुभारंभ वाला शिलापट न लगवाया गया तो सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले सपाइयों ने एसडीएम देवेश गुप्त को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर प्रभाकर कुमार, अंकुर सिंह, विवेक यादव, राजेश कुमार यादव, सुमित बाबू गुप्ता, अमित यादव, नरेंद्र सिंह यादव, गौरव यादव, बंटी यादव, गौरव यादव प्रधान, देवेंद्र सिंह यादव, हरेंद्र यादव, धनपाल यादव, अवनेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed