फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The shopkeeper showed the middle finger to the team that went to remove the encroachment.

Kannauj News: अतिक्रमण हटवाने गई टीम को दुकानदार ने दिखाया ठेंगा

Thu, 12 Feb 2026 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
The shopkeeper showed the middle finger to the team that went to remove the encroachment.
छिबरामऊ। कोतवाली के सामने ही दुकानदारों के हौंसले इस कदर बुलंद है कि फुटपाथ की बात दूर सड़क को भी घेरना शुरू कर दिया है। थाना समाधान दिवस में हुई शिकायत के निस्तारण को बुधवार को पहुंची पालिका टीम को सड़क पर अतिक्रमण किए दुकानदार ने ठेंगा दिखाते हुए बैरंग वापस कर दिया।
विज्ञापन



मोहल्ला ग्रेसीगंज निवासी देवेश दुबे ने थाना दिवस में शिकायत की थी कि कोतवाली के पास ही समुदाय विशेष का युवक उनके पड़ोस में जनरल स्टोर की दुकान किए है। यह दुकानदार 10 फिट आगे मुख्य मार्ग तक दुकान का सामान सजा देता है। इससे उनकी दुकान दिखना बंद हो जाती है। शिकायत पर कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने ईओ सुनील कुमार सिंह को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पालिका कर्मी रमेश यादव ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर काफी समझाने के साथ ही हिदायत देते हुए दुकानदार को सड़क व फुटपाथ से सामान हटाने को कहा पर उन्हें दरकिनार कर दिया। थक हार कर टीम वापस लौट गई। ईओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि दुकानदार को नोटिस जारी किया जा रहा है। सड़क व फुटपाथ से अतिक्रमण न हटाने पर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed