फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The scorching sun increased the humidity, the power cut made people sweat

Kannauj News: तेज धूप ने बढ़ाई उमस, बिजली कटौती ने बहाया पसीना

Thu, 19 Jun 2025 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Thu, 19 Jun 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
The scorching sun increased the humidity, the power cut made people sweat
महोबा/पनवाड़ी। जिले में मंगलवार को देर रात तक हुई बारिश के बाद बुधवार को दिनभर तेज धूप निकली। इससे उमस बढ़ गई। पूरे दिन लोग पसीने में तर-बतर रह। आंधी-बारिश की वजह से शहर में देर रात बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। वहीं, पनवाड़ी में ट्रांसफार्मर फुंकने से तीन मोहल्लों की 24 घंटे से बिजली गुल है। शिकायत के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। इससे कई गांवों की बिजली आपूर्ति भी आठ-10 घंटे गुल रही।
विज्ञापन

मंगलवार को हुई मानसून की पहली बारिश के बाद लोगों को आगामी दिनों में भी मौसम ऐसा ही रहने की उम्मीद थी, लेकिन बुधवार को सुबह से ही तेज धूप निकली। कुछ देर के लिए आसमान पर बादल तो छाए, लेकिन बिना बरसे ही निकल गए। बारिश के बाद तेज धूप निकलने से उमस और बढ़ गई। इससे उल्टी-दस्त और बुखार के मरीजों में भी इजाफा हुआ है। जिला अस्पताल में डायरिया व बुखार से पीड़ित मरीजों में सर्वाधिक संख्या मासूमों की रही।
विज्ञापन

कस्बा पनवाड़ी में रखा ट्रांसफार्मर बारिश के बीच खराब हो गया। इससे पठानपुरा, कोटपुरा और जुलेहटी की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सूचना के 24 घंटे बाद भी न तो ट्रांसफार्मर बदला गया और न ही वैकल्पिक व्यवस्था की गई। भीषण गर्मी व उमस के बीच बिजली न आने से उपभोक्ता परेशान रहे। उन्होंने फुंके ट्रांसफार्मर के पास पहुंचकर विरोध जताया। उधर, एसडीओ गिरीश कुमार का कहना है कि अवर अभियंता से जानकारी कर जल्द समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed