फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The relatives guarding the grave in the hope of justice

दोबारा पोस्टमार्टम की आस में कब्र की रखवाली कर रहे परिजन

Sun, 31 Jul 2022 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
The relatives guarding the grave in the hope of justice
छिबरामऊ। दिलशान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से असंतुष्ट परिजन दोबारा डाक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराए जाने लिए अफसरों के चक्कर लगा रहे हैं। शव को नुकसान न पहुंचे, इसलिए परिजन कब्र की रखवाली कर रहे है।
विज्ञापन

कसावा चौकी क्षेत्र के ग्राम पश्चिमी मडै़या निवासी जहांगीर का कहना है कि पुत्र दिलशान उर्फ राजा के शव का वह दोबारा पोस्टमार्टम कराना चाहते हैं। क्रब में दफन दिलशान के शव को नुकसान न पहुंचे। इसलिए परिजन 24 घंटे कब्रिस्तान में कब्र की पहरेदारी कर रहे हैं। जहांगीर का कहना है कि पैनल से पीएम होने के बाद जो भी रिपोर्ट आएगी, उस पर ही वह भरोसा करेंगे। लेकिन पुलिस कभी सख्ती से तो कभी सामान्य तरीके से धमकियां दे रही है।
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि शव की रखवाली किए जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस पर परिजनों को धमकाने व शव गायब कराने का आरोप बेबुनियाद व निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है मामला
पश्चिमी मडै़या निवासी दिलशान उर्फ राजा (15) पुत्र जहांगीर ने गांव के ही एक निजी इंटर कालेज में कक्षा नौ में प्रवेश लिया था। आरोप है कि घड़ी चोरी करने का आरोप लगाकर विद्यालय के तीन शिक्षकों ने दिलशान की बेरहमी से पिटाई की थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पीएम रिपोर्ट में दिलशान की मौत बीमारी के चलते होने की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed