{"_id":"58484b414f1c1bfd644492e3","slug":"the-pole-fell-on-the-wall-half-a-dozen-broken-poles","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोल पर गिरी दीवार, आधा दर्जन खंभे टूटे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोल पर गिरी दीवार, आधा दर्जन खंभे टूटे
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Wed, 07 Dec 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
गिरा खंभा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के भटपुरी में मकान गिराने के दौरान दीवार गिरने से बिजली के आधा दर्जन खंभे धराशाई हो गए। इससे शहर के कई मोहल्लों में करीब 24 घंटे से बिजली नहीं मिल है। भटपुरी मोहल्ले में बब्बन का एक पुराना मकान वर्षों से खाली पड़ा था। वह परिवार सहित कानपुर रहने लगे थे। बीते दिनों अचानक मकान में आग लग गई थी। इससे दरवाजे व खिड़कियां जलकर नष्ट हो गई थी।
विज्ञापन
मंगलवार को उन्होंने अपने पुराने मकान को गिराने के लिए मजदूरों को लगाया। ट्रैक्टर में बांधकर दीवारों को गिराया जा रहा था। शाम को अचानक एक दीवार बिजली के खंभे पर आ गिरी। इससे लगातार आधा दर्जन खंभे धराशाई हो गए। खंभों पर बंच कंडक्टर केबिल लगे होने के कारण कोई हादसा नहीं हो सका। खंभे टूटने से भटपुरी, ठकुराना सहित कई मोहल्लों में 24 घंटे से बिजली की आपूर्ति नहीं हो सकी। जानकारी होने पर बिजली विभाग ने ठेके दार को लगाकर खंभे लगवाने का काम शुरू कराया। वहीं बिजली विभाग ने संबंधित मकान स्वामी पर जुर्माना लगाने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन