फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The pace of station construction is slow, there is no arrangement for passengers to sit

Kannauj News: स्टेशन निर्माण की गति धीमी, यात्रियों के बैठने तक की व्यवस्था नहीं

Mon, 24 Jun 2024 01:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Mon, 24 Jun 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
The pace of station construction is slow, there is no arrangement for passengers to sit
गुरसहायगंज। अमृत भारत योजना के तहत रेलवे स्टेशन पर हो रहा निर्माण काफी धीमी गति से चल रहा है। इसके चलते यात्रियों के बैठने तक की व्यवस्था नहीं है। यात्रियों को जमीन पर बैठकर ट्रेन का इंतजार करना पड़ा रहा है। निजी इंजीनियर के मुताबिक डिजाइन बदलने के कारण निर्माण कार्य में देरी हो रही है। काम पूरा होने में तीन से चार महीने लग सकते हैं।
विज्ञापन


अमृत भारत योजना के तहत करीब नौ करोड़ की लागत से गुरसहायगंज रेलवे स्टेशन का कायाकल्प होना है, जिसके तहत नया टिकट घर, यात्री प्रतीक्षालय, इज्जत घर, कंट्रोल रूम और कैंटीन का निर्माण होना है। करीब 10 माह पहले निर्माण कार्य शुरू हो गया था। जिसके तहत प्लेटफार्म पर यात्रियों के बैठने के लिए बनी बेंच तक हटा दी गई थी। मौजूदा समय में निर्माण कार्य कछुआ गति से चल रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को एक मिस्त्री और चार मजदूर निर्माण कार्य में लगे हुए थे। लंबे समय से चल रहे निर्माण कार्य के पूरा न होने से प्लेटफार्म तक जाने में यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती है। वहीं टिकट घर के सामने उबड़-खाबड़ स्थान होने से उन्हें टिकट लेने में दिक्कत हो रही है। इज्जतघर न बना होने से महिलाओं को परेशान होना पड़ रहा है। यात्रियों को जमीन पर बैठकर ट्रेन की प्रतीक्षा करनी पड़ रही है। निजी इंजीनियर मोहर सिंह ने बताया कि प्लेटफार्म की डिजाइन बदले जाने के कारण काम में विलंब हो रहा है। कुछ ही दिनों में नया नक्शा आ जाने से काम में तेजी आएगी और तीन से चार महीने में स्टेशन के निर्माण का कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed