फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The old lady reached CDO office and said Sir! i am alive

Kannauj News: सीडीओ ऑफिस पहुंची वृद्धा, बोली- साहब ! मैं जिंदा हूं

Sat, 21 Sep 2024 02:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
The old lady reached CDO office and said Sir! i am alive
कन्नौज। यह हिंदी फिल्म कागज की कहानी नहीं बल्कि हकीकत है। कन्नौज में भी एक वृद्ध महिला को सरकारी तंत्र ने मृत दिखाकर उसकी वृद्धावस्था पेंशन बंद कर दी। कई बार ब्लॉक के चक्कर काटने के बाद भी जब वह अपने को जीवित साबित नहीं कर पाई, तो सीडीओ की चौखट पर पहुंची और बोली- बोली- साहब ! मैं जिंदा हूं। सीडीओ ने इस मामले की जांच के आदेश देते हुए बीडीओ से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी रामकृपाल चौधरी फरियादियों की शिकायतें सुन रहे थे, तभी हसेरन ब्लाक के गांव कठारा बनगवां निवासी रामढकेली पत्नी रामाधार वहां पहुंची और सीडीओ को बताया कि उसे वृद्धावस्था पेंशन मिलती रही है। ग्रामीण बैंक शाखा हसेरन में उसके खाते में धनराशि जाती थी। ब्लॉक मुख्यालय से आए जांचकर्ता ने उसे मृत दर्शाकर पेंशन बंद करा दी है, जिससे उसे आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है। कई बार ब्लॉक के चक्कर काटने के बाद भी उसे जीवित नहीं दिखाया गया। सीडीओ ने उसे आश्वासन दिया कि इस मामले में दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed