{"_id":"d5cf15115cbfd49bb3122be02aa206c1","slug":"the-old-highway-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरे दिन हाईवे रहा जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरे दिन हाईवे रहा जाम
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sun, 28 Feb 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस समय कोल्ड स्टोरेज में आलू भंडारण का कार्य चल
विज्ञापन
रहा, जिससे जीटी रोड हाईवे किनारे सैकड़ों आलू लदी ट्रैक्टर-ट्रालियां खड़ी
हैं, जिससे रोजाना जाम लग रहा है। रविवार को पूरे दिन हाईवे पर पल-पल लगने
वाले जाम से लोगों जूझना पड़ा रहा। वहीं जाम खुलवाने की मशक्कत में पुलिस
के भी पसीने छूट गए।
नगर में हाईवे किनारे बने कोल्ड स्टोरेज इस समय लोगों के लिए काफी मुसीबत भरे साबित हो रहे हैं। क्षेत्र में ज्यादातर कोल्ड स्टोरेज जीटी रोड हाईवे किनारे ही स्थिति हैं। इस समय कोल्ड स्टोरेज में आलू भंडारण का कार्य बड़े पैमाने पर चल रहा है, जिससे कोल्ड स्टोरेज के बाहर हाईवे किनारे सैकड़ों की तदाद में आलू लदी ट्रैक्टर-ट्रालियां खड़ी होने से जाम की स्थिति बन जाती है।
रविवार को नगर के पश्चिमी बाईपास, निगम मंडी, फर्रुखाबाद चौराहा, पूर्वी बाईपास स्थित कोल्ड के बाहर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रालियों से ह्राइवे पर जाम लग गया। जाम में फंसे वाहनों से आवागमन दुश्वार हो गया। घंटों लगे इस जाम से निजात दिलाने के लिए कोतवाली पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
पुलिस अधिकारी एक तरफ किसी तरह जाम खुलवाने की व्यवस्था कर पाते तब तक दूसरी तरफ जाम की स्थिति बन जाती। यह कवायद पूरे दिन तक चलती रही। लोग जाम के झाम से पूरे दिन जूझते रहे। नगर का यह नेशनल हाईवे 91 सबसे व्यस्ततम और सबसे बड़ा है।
हर समय इस दिल्ली-कानपुर हाईवे पर छोटे-बड़े वाहन चलते रहते हैं। ऐसे में जाम लगते ही कुछ ही देर में सैकड़ों वाहनों की लंबी कतारें सड़क के दोनों ओर लग जाती है। जाम से निजात दिलाने में पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ती है।