{"_id":"6aa59a520288e563be08462c","slug":"the-number-of-patients-visiting-the-opd-daily-is-reaching-between-1300-and-2000-kannauj-news-c-214-1-knj1005-155936-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: ओपीडी में रोजाना 1300 से 2000 तक पहुंच रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: ओपीडी में रोजाना 1300 से 2000 तक पहुंच रहे मरीज
विज्ञापन
तिर्वा। मौसम में बदलाव और संक्रामक बीमारियों के बढ़ते प्रकोप के बीच राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अस्पताल में रोजाना 1300 से लेकर दो हजार मरीज इलाज कराने के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें बड़ी संख्या बुखार, सर्दी-जुकाम और गले में खराश से पीड़ित मरीजों की है। उधर, राजकीय मेडिकल कॉलेज में 261 बुखार से पीड़ित मरीज पहुंचे।
मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में 1240 मरीजों ने पंजीकरण कराया। इनमें 261 मरीज बुखार से पीड़ित मिले, जिन्हें चिकित्सकों के परामर्श के बाद दवाइयां दीं। अस्पताल में पंजीकरण करने वाले स्वास्थ्य कर्मी ने बताया कि सोमवार, मंगलवार और बुधवार को मरीजों की भीड़ सबसे अधिक रहती है। इन दिनों ओपीडी में मरीजों की संख्या 1700 से दो हजार तक पहुंच जाती है। मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण पंजीकरण काउंटर, चिकित्सकों के कक्ष और दवा वितरण केंद्र पर भीड़ दिखाई दे रही है।
सीएमएस डॉ. दिलीप सिंह ने बताया कि बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या पहले की अपेक्षा दोगुनी हुई है। संक्रमण बढ़ने की आशंका को देखते हुए अस्पताल प्रशासन की ओर से आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मरीजों को समय से उपचार और दवा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।