{"_id":"678d480e86d914fe7607da74","slug":"the-number-of-patients-increased-due-to-the-fluctuations-in-the-weather-kannauj-news-c-214-1-knj1006-124308-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: मौसम के उतार चढ़ाव से बढ़ी मरीजों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: मौसम के उतार चढ़ाव से बढ़ी मरीजों की संख्या
विज्ञापन
स्वास्थ्य मेले में मरीजों का परीक्षण करते डॉक्टर।
- फोटो : स्वास्थ्य मेले में मरीजों का परीक्षण करते डॉक्टर।
कन्नौज। मौसम के उतार चढ़ाव का असर लोगों की सेहत पर देखने को मिल रहा है। लोग खांसी-जुकाम और बुखार की चपेट में आ रहे हैं। स्वास्थ्य मेले में इन बीमारियों के मरीजों की संख्या अधिक है। रविवार को 2433 मरीजों ने पीएचसी व सीएचसी में लगे साप्ताहिक मेले में इलाज कराया।
जिले के 33 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व तीन नगरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ मेला लगाया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सुबह से दोपहर तक मरीजों का जमावड़ा लगा रहा। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में कुल 1355 मरीज पीएचसी में इलाज कराने पहुंचे, जिसमें 594 पुरुष, 483 महिलाओं के साथ 278 बच्चे इलाज कराने पहुंचे। स्वास्थ्य मेले में आने वाले रोगियों की निशुल्क जांचें की गईं। गर्भवतियों का टीकाकरण परिवार कल्याण, हैपेटाइटिस बी व सी कार्ड टेस्ट, टीबी संभावित रोगियों की जांच, नेत्र रोगियों का परीक्षण, गोल्डन कार्ड बनाए गए। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने 82 रोगियों की कोविड जांच की। वहीं, आयुष्मान योजना के तहत 146 मरीजों के गोल्डन कार्ड बनाए गए।
आयुष्मान भव अभियान में 1078 मरीजों का इलाज
जिले के 14 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयुष्मान भव अभियान के तहत स्वास्थ्य टीम ने मरीजों का उपचार किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 1078 मरीजों ने इलाज कराया। इसमें 436 पुरुष, 423 महिलाएं व 219 बच्चे शामिल रहे। सीएचसी पर मरीजों का जमावड़ा लगा रहा। मेले में अधिकतर मरीजों ने खांसी, बुखार और पेट दर्द का इलाज कराया।