फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The names of 87,824 voters were not found in the 2003 list.

Kannauj News: 87,824 मतदाताओं का नाम वर्ष 2003 की सूची में नहीं मिला

Mon, 05 Jan 2026 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
The names of 87,824 voters were not found in the 2003 list.
कन्नौज। विधानसभा क्षेत्रों में बीएलओ द्वारा अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृतक, डुप्लीकेट (एएसडी) श्रेणी में चिह्नित मतदाताओं का विधानसभावार विवरण संकलित किया गया है। इसके अनुसार जिले के 2,78,095 मतदाता विभिन्न कारणों से एएसडी के रूप में दर्ज पाए गए जबकि 87,824 मतदाताओं का नाम वर्ष 2003 सूची में नाम नहीं मिला।
विज्ञापन


भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत विधानसभा छिबरामऊ में 13786 मृतक, 52419 अनुपस्थित, 47301 स्थानांतरित, 7151 डुप्लीकेट व 1940 अन्य श्रेणी सहित 1,22,597 मतदाता एएसडी श्रेणी में अंकित किए गए। इसी प्रकार विधानसभा तिर्वा में 11293 मृतक, 16727 अनुपस्थित, 39164 स्थानांतरित, 5868 डुप्लीकेट, 630 अन्य श्रेणी सहित 73,682 मतदाता एएसडी श्रेणी में अंकित किए गए।
विज्ञापन

वहीं, सदर विधानसभा में 12965 मृतक, 28740 अनुपस्थित, 31984 स्थानांतरित, 6891 डुप्लीकेट तथा 1236 अन्य श्रेणी सहित कुल 81,816 मतदाता एएसडी श्रेणी में चिह्नित किए गए हैं। इस प्रकार कुल 2,78,095 मतदाता विभिन्न कारणों से एएसडी के रूप में दर्ज पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि जनपद में 87,824 मतदाता ऐसे पाए गए हैं, जिनका विवरण वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मिलान नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2003 की मतदाता सूची में अंकित नहीं मिले मतदाताओं का विवरण
विधानसभा छिबरामऊ में 36,267, विधानसभा तिर्वा में 22,886 व सदर विधानसभा में दर्ज 28,671 मतदाताओं का अंकन वर्ष 2003 की मतदाता सूची में नहीं मिला है। ऐसे मतदाताओं के दावे एवं आपत्तियों की सुनवाई छह जनवरी से छह फरवरी 2026 तक की जाएगी।

डीएम ने बीएलओ व बीएलए के साथ की बैठक
विकास खंड उमर्दा की ग्राम पंचायत खानपुर के प्राथमिक विद्यालय के बूथ संख्या-364, 365 व 366 के बीएलओ व बीएलए के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बैठक की। उन्होंने छह जनवरी 2026 को सभी मतदेय स्थलों पर आलेख्य प्रकाशन की जानकारी दी। दावे एवं आपत्तियों का शीघ्र पारदर्शी व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
निष्प्रयोज्य तीन कक्ष मिलने पर नाराजगी जताई
डीएम ने प्राथमिक विद्यालय खानपुर का निरीक्षण किया। विद्यालय के एक कक्ष में रखी गई कबाड़ एवं अन्य अनावश्यक सामग्री तथा विद्यालय परिसर में निष्प्रयोज्य मिले तीन कक्षों को देखकर गहरी नाराजगी जताई। कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में कबाड़ अथवा अनुपयोगी सामग्री कक्षों में न रखी जाए। निष्प्रयोज्य कक्षों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाए।

वर्जन
प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता सूची को निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ तैयार कराया जा रहा है। सभी बीएलए व बीएलओ को हर हाल में त्रुटि रहित मतदाता सूची बनाने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे कोई मतदाता आगामी चुनाव में मतदान से वंचित रह सके।
-आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed