{"_id":"63503a934458ab5c23438372","slug":"the-miscreants-robbed-the-elderly-by-making-him-die-kannauj-news-knp724172296","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग को मरणासन्ना कर बदमाशों ने की लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग को मरणासन्ना कर बदमाशों ने की लूटपाट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिर्वा। घर में घुसे बदमाशों ने हमला कर बुजुर्ग को मरणासन्न कर दिया। इसके बाद घर में रखी नकदी और जेवर लूट लिए। परिजनों ने घायल बुजुर्ग को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने नाजुक हालत देखकर कानपुर के लिए रेफर कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के पुरसा गांव निवासी अजय कुमार कानपुर कल्याणपुर के आवास विकास स्थित मकान में रहते हैं। पुरसा गांव में 85 वर्षीय पिता पंचमलाल रहते हैं। मंगलवार की रात घर में बदमाश घुस गए। बदमाशों की आहट सुनकर पंचमलाल की नींद टूट गई। बदमाशों को देख वह शोर मचाते तब तक उन्हें बंधक बना लिया। इसके बाद बेरहमी से डंडों से पिटाई कर घायल कर दिया।
पंचमलाल के मरणासन्न होने पर अलमारी में रखे दो लाख नकद और 50 हजार के जेवर लूटकर बदमाश भाग निकले। बुधवार की सुबह सात बजे तक घर से पंचमलाल के बाहर न निकलने पर पड़ोसियों ने अंदर जाकर देखा तो वह खून से लथपथ हालत में पड़े थे। पड़ोसियों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। कोतवाल रामअवतार ने बताया कि वारदात की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। बदमाशों की तलाश में टीम गठित कर छानबीन की जा रही है।