फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The minister in charge burnt the effigy of the opposition alliance.

Kannauj News: प्रभारी मंत्री ने फूंका विपक्षी गठबंधन का पुतला

Sat, 25 Apr 2026 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
The minister in charge burnt the effigy of the opposition alliance.
कन्नौज। जिले की प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी ने शुक्रवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में विपक्ष की आलोचना की और महिला सशक्तिकरण के विरुद्ध मानसिकता का आरोप लगाया। इसके बाद मंत्री के नेतृत्व में विपक्षी गठबंधन का पुतला दहन भी किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विपक्षी दल नारी शक्ति वंदन अधिनियम के क्रियान्वयन में बाधा डाल रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के राजनीतिक उत्थान के लिए एक ऐतिहासिक कदम है। इसका जो दल विरोध कर रहे हैं। वे असल में महिलाओं की प्रगति के विरोधी हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश की आधी आबादी के अधिकारों को रोकने वालों को जनता कभी माफ नहीं करेगी। कार्यक्रम के बाद मंत्री के नेतृत्व में महिलाओं ने विपक्षी गठबंधन का पुतला फूंका। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं।
विज्ञापन

विधायक अर्चना पांडेय ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में दलीय सीमाओं को लांघ कर महिलाएं विपक्ष की इस कुत्सित मानसिकता का करारा जवाब देगीं। सरकार आधी आबादी को हक देने जा रही थी पर विपक्ष ने इसे सफल नहीं होने दिया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी तो अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल सांसद बन सकती हैं। गांव की एक गरीब महिला विधायक भी नहीं बन सकती है क्या। क्या जनप्रतिनिधि बनने के लिए नेहरू गांधी या सैफई परिवार में जन्म लेना जरूरी है। हमारी सरकार सभी महिलाओं को एक नजर से देख रही है। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed