फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The meeting resolved to development in panchayats

पंचायतों की बैठक में विकास का संकल्प

Sat, 26 Dec 2015 11:26 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sat, 26 Dec 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
The meeting resolved to development in panchayats

पंचायत चुनाव के बाद ग्राम प्रधानों और सदस्यों के

विज्ञापन
शपथ के साथ ही शासन के निर्देश पर शनिवार को सभी ग्राम पंचायतों में पहली बैठक हुई, जिसमें ग्राम समितियों का सर्वसम्मति से गठन किया गया। साथ ही गांव के विकास का संकल्प दोहराया गया।

निर्मल ग्राम योजना में शामिल रही ग्राम पंचायत खुबरियापुर के पंचायत घर पृथ्वीपुर में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित पूर्व प्रधान राजपाल सिंह चौहान की मौजूदगी और निर्वाचित प्रधान मुन्नी देवी की अध्यक्षता में पहली बैठक हुई। बैठक में शासन के निर्देशानुसार सर्वसम्मति से छह समितियों का गठन किया गया, जिसमें नियोजन एवं विकास समिति, शिक्षा समिति, निर्माण कार्य समिति, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण समिति, प्रशासनिक समिति, जल प्रबंधन समिति का गठन हुआ।

इसके बाद एक जनवरी से 31 मार्च तक मनरेगा से कार्य कराने की कार्य योजना बनाकर राज्यवित्त आयोग, 13वें वित्त आयोग से कार्य कराने की भी कार्य योजना बनाई गई। इसके बाद वर्ष 02 की बीपीएल सूची के छूटे हुए पात्रों, वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थियों और बीपीएल सूची में छूटे हुए पात्र लाभार्थियों की पेंशन स्वीकृति कराने पर विचार किया गया।

इस दौरान विधवा पेंशन और विकलांग पेंशन के लाभार्थियों की सूची बनाकर पेंशन की कार्रवाई पर विचार करके प्रस्ताव पारित किया गया। पूर्व प्रधान राजपाल सिंह चौहान ने समुदाय संचालित संपूर्ण स्वच्छता अभियान पर प्रकाश डालते हुए लोगों से आह्वान किया कि कोई भी व्यक्ति खुले में शौच न जाए।

इससे गंदगी फैलती है और तमाम तरह की बीमारियां फैलती हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि चुनावी रंजिश या दलगत राजनीति त्याग कर गांव के विकास पर ध्यान दें। गांव का विकास कराना ही हमारा मूलमंत्र है, इसका पालन करें। इसके अलावा विकास खंड क्षेत्र के अन्य सभी ग्राम पंचायतों में भी ग्राम पंचायत सचिवों और प्रधानों की मौजूदगी में बैठक हुई, जिसमें समितियों का गठन किया गया और विकास कार्यों का खाका तैयार किया गया।

विकास खंड हसेरन की ग्राम मोहम्मदीनगर में प्रधान पूरन सिंह पाल, राजपुर में अजय सिंह, फूलपुर में अश्वनी सिंह, कांकरकुई में अनीता देवी, खिरिया में गायत्री देवी, नादेमऊ में गयाप्रसाद और हसेरन ने जितेंद्र कुमार समेत अन्य सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत सचिवों और प्रधानों की मौजूदगी में समितियों का गठन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed