फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The maternal grandmother will take care of the child of the rape victim

Kannauj News: दुष्कर्म पीड़िता के बच्चे का नानी करेंगी पालन पोषण

Sat, 23 Nov 2024 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
The maternal grandmother will take care of the child of the rape victim
सौरिख। दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग मानसिक रूप से बीमार किशोरी ने बुधवार को सीएचसी में एक बेटे को जन्म दिया। स्वास्थ्य विभाग की सूचना पर बाल संरक्षण अधिकारी ने पहुंच कर जानकारी ली और बच्चे को चाइल्ड हेल्प लाइन के हवाले करने की बात कही। वहीं, नवजात की नानी ने उनके कोई बेटा न होने का हवाला देते हुए स्वयं ही उसका पालन पोषण करने की जिम्मेदारी उठाने की बात कही है।
विज्ञापन


प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅक्टर अजहर सिद्दीकी की सूचना पर जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुपम राॅय बाल संरक्षण अधिकारी को नवजात चाइल्ड हेल्प लाइन भिजवाने के निर्देश दिए। जांच करने पहुंचे बाल संरक्षण अधिकारी विजय कुमार राठौर तथा सामाजिक महिला कार्यकर्ता रूबी पाल ने दुष्कर्म पीड़िता की मां से वार्ता की। महिला ने बताया कि उसकी चार पुत्रियां हैं, पुत्र न होने के कारण नवजात बच्चे का स्वयं पालन पोषण करना चाहती है। इस संबंध में जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुपम राय ने बताया कि विधिक रूप से बच्चों के पालन पोषण के लिए नानी को सुपुर्द किए जाने के लिए बाल कल्याण समिति कन्नौज की कार्रवाई के बाद ही नवजात शिशु नानी के सुपुर्द किया जाएगा। बच्चे की देखरेख के लिए बाल संरक्षण इकाई 18 वर्ष की आयु तक काउंसलिंग कर परिवार की हर सम्भव मदद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed