फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The lekhpal who came to get the possession free was beaten up

कब्जा मुक्त कराने पहुंचे लेखपाल को पीटा

Wed, 04 Aug 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
The lekhpal who came to get the possession free was beaten up
तालग्राम(कन्नौज)। खलिहान की जमीन को कब्जा मुक्त कराने गांव पहुंचे लेखपाल को तीन कब्जाधारकों ने पीट दिया। भूमाफिया के चुंगल से छूटकर लेखपाल ने जान बचाई। पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

लेखपाल से मारपीट की जानकारी पर तहसीलदार और एसडीएम थाने पहुंचे। जरामऊ अलमापुर के लेखपाल राजकुमार ने बताया कि एसडीएम और तहसीलदार के आदेश पर चंदपुरा गांव में खलिहान की जमीन पर कब्जे को मुक्त कराने गांव पहुंचे थे। चंदपुर्वा गांव के परशुराम, दिलीप कुमार गुप्ता, शिवम खलिहान और सरकारी जमीन पर कई सालों से कब्जा किए थे। इससे पहले भी कब्जा मुक्त के लिए इन्हें कई बार चेतावनी दी गई। इसके बाद भी यह कब्जा नहीं छोड़ रहे थे। बुधवार को गांव पहुंच कर कब्जा मुक्त के लिए खलिहान की जमीन की पैमाइश कर रहे थे। इस दौरान दिलीप, परशुराम और शिवम आए। इन्होंने गाली गलौज करते हुए हमला कर मारपीट कर दी। बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन

तीनों भूमाफिया ने जान से मारने की धमकी दी। ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह जान बचाकर भाग निकला। लेखपाल से मारपीट पर एसडीएम देवेश कुमार गुप्ता और तहसीलदार अभिमन्यु थाने पहुंचे। थाना प्रभारी कृष्णलाल पटेल कहना है कि तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा ली गई है। लेखपाल को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed