{"_id":"6917744a0b275537d503afb0","slug":"the-journey-to-khatu-shyam-will-begin-with-11000-flags-kannauj-news-c-214-1-knj1006-140194-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: 11 हजार निशानों के साथ निकलेगी खाटू श्याम की यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: 11 हजार निशानों के साथ निकलेगी खाटू श्याम की यात्रा
विज्ञापन
छिबरामऊ। 11 हजार निशानों के साथ खाटू श्याम की शोभा यात्रा पांच दिसंबर को निकलेगी। इसी क्रम में शुक्रवार को बैठक में रूपरेखा तैयार कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
श्री खाटू श्याम सेवा समिति की बैठक को संबोधित करते हुए चेयरमैन मनोज दुबे ने कहा कि प्रतिवर्ष निकलने वाली शोभा यात्रा इस बार के साथ निकाली जाएगी। अध्यक्ष विवेक गुप्ता ने बताया कि यह यात्रा सुबह 10 बजे सौरिख रोड स्थित सिद्धपीठ मां कालिका देवी मंदिर से शुरू होगी। श्याम भक्तों को सभी निशान निःशुल्क मिलेंगे। शोभायात्रा में 15 जीवंत झांकी, 11 झांकी, 20 डीजे, दो बैंड, चंदौसी का ढोल, 60 महिला बाउंसर व 20 पुरुष बाउंसर होंगे। यात्रा का समापन विशुनगढ़ रोड स्थित रामलीला मैदान में होगा।
यात्रा में शामिल सभी श्याम भक्तों के लिए प्रसाद की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा शोभा यात्रा के लिए बाबा खाटू श्याम के निशान तैयार करने का काम जल्दी ही युद्ध स्तर पर शुरू किया जाएगा। अंत में सभी ने दो मिनट मौन रहकर समिति के प्रबंधक विनय शर्मा उर्फ सेठ को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान भाकियू अवधेश के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश त्रिपाठी, श्रीराम कथा वाचक प्रशांतानंद चंदन, नवदुर्गा सेवा समिति के महामंत्री संदीप दुबे आदि मौजूद रहे।