फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The investigation of the 86 crore scam is also in limbo

Kannauj News: 86 करोड़ घोटाले की जांच भी अधर में

Wed, 08 Jan 2025 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
The investigation of the 86 crore scam is also in limbo
कन्नौज। सीवर प्लांट व सीवर लाइन बिछाने में बिना काम पूरा किए संस्था को 86 करोड़ के भुगतान के मामले में एक माह बाद भी जांच पूरी नहीं हो पाई है। समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण ने जलनिगम के एमडी को जांच के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

सदिकापुर गांव में बीस वर्षेो से 250 बीघा खेती की भूमि में शेखाना नाले का पानी भरा हुआ है। गांव के पचास से अधिक ग्रामीण खेती होने के बाद भी दूसरे शहरों में मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। जानकारी होने पर समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण ने गांव का निरीक्षण किया था। उन्होंने शेखाना नाले के पानी को सीवर लाइन से निकालने के आदेश दिए। तब जानकारी हुई कि लाइन चोक है। बिना काम पूरा किए जलनिगम ने संस्था को 86 करोड़ का भुगतान कर दिया। शहर को स्वच्छ रखने के लिए शासन ने 89 करोड़ का बजट आवंटित किया था। जल निगम की ओर से अमरापुर में सीवर प्लांट बनवाया गया। शहर में 61 किलोमीटर की सीवरेज लाइन डाली गई। 22 हजार घरों को सीवर लाइन से जोड़ने के सापेक्ष में छह हजार घर ही जोड़े गए।
विज्ञापन

समाज कल्याण राज्य मंत्री ने लखनऊ में बैठक कर पूरे मामले में जलनिगम के एमडी डॉ. राजशेखर को जांच करने के आदेश दिए। एक माह बीतने के बाद भी जांच पूरी नहीं हई और न ही दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है। सीडीओ रामकृपाल चौधरी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। इसमें वीडियो कान्फ्रेंसिंग से पेशी भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed