फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The introduction of canteen Ruckus

कैंटीन शुरू कराने को हंगामा

Fri, 18 Dec 2015 12:14 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Fri, 18 Dec 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
The introduction of canteen Ruckus

पीएसएम महाविद्यालय की कैंटीन चालू कराने के लिए

विज्ञापन
छात्रसंघ अध्यक्ष व उनके समर्थकों ने गुरुवार को जमकर हंगामा किया। कैंटीन के ताले तोड़ डाले। बाद में जीटी रोड पर जाम लगाकर नारेबाजी की। सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को शांत कराया।

जीटी रोड पर करीब 20 मिनट तक लगे जाम से वाहनों की लाइनें लग गईं। छात्रसंघ अध्यक्ष राजू यादव, अनंत यादव, चंदन यादव, अजीत यादव, शैलेंद्र यादव, आमिर  खां, विपिन यादव, राहुल यादव, चंदन शर्मा, अजय शर्मा, समेत दर्जनों छात्र नेता सुबह कालेज पहुंचे। उन्होंने ज्ञापन तैयार कर कैंटीन खुलवाने को प्राचार्य को सौंपा।

आरोप लगाया कि कई बार ज्ञापन देने के बावजूद प्राचार्या कोई कार्रवाई नहीं करती हैं। उन्होंने कैंटीन खुलवाने को तारीख निश्चित करने की बात कही। तारीख तय न होने पर छात्र नेता भड़क गए। प्राचार्य सुनीति मिश्रा ने बताया कि छात्रों ने नारेबाजी करते हुए कालेज की घंटी बजा दी।

इसके बाद सभी छात्र-छात्राओं को कक्षों में जाकर बाहर निकाला। इसके बाद कैंटीन गेट पर लगे ताले को ईंटों से प्रहार करके तोड़ डाला और कालेज गेट के सामने जीटी रोड पर आड़े तिरछे वाहन खड़ा कर जाम लगा दिया। इससे दोनों तरफ वाहनों की लाइनें लग गईं।

छात्रों के बवाल की सूचना कोतवाली पहुंची तो कोतवाल भुल्लन यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर छात्रों ने जाम खोल दिया। इसके बाद कालेज परिसर के अंदर जाकर नारेबाजी शुरू कर दी। यह देख प्राचार्या ने सीओ को घटनाक्रम से अवगत कराया।

सीओ करन सिंह मौके पर पहुंचे और कालेज प्रशासन, पुलिस व छात्रों के मध्य वार्ता कराई। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष नीलू यादव भी छात्रों से बातचीत करने के लिए बुलाए गए। इस दौरान छात्रों ने छात्र संघ भवन व कैंटीन खुलवाने की मांग की। ऐसा न होने पर चार दिन के लिए कालेज में हड़ताल करा देने की चेतावनी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed