फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The hottest day since December 9

नौ दिसंबर के बाद सबसे गर्म रहा दिन

Tue, 28 Jan 2020 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
The hottest day since December 9
कन्नौज। नौ दिसंबर के बाद सोमवार का दिन सबसे गर्म रहा। चटक धूप निकलने से लोग दिन के समय अधिक देर तक धूप में नहीं बैठ सके। स्वेटर व जाकेट उतार दी। एक हफ्ते में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज हुई है। तेज धूप के कारण गेहूं की फसल करने वाले किसानों की चिंता बढ़ गई है। दिन का तापमान अगर 25 के ऊपर जाता है तो यह फसल के लिए नुकसानदायक साबित होगा।
विज्ञापन

भीषण ठंड के बाद एक सप्ताह से बढ़ रहा अधिकतम तापमान लोगों के लिए नुकसानदायक साबित होगा। बढ़े तापमान से बीमारियां भी बढ़ेंगी। नौ दिसंबर के बाद सोमवार का दिन सबसे गर्म रहा। दिन के समय लोग चटक धूप में अधिक देर तक नहीं बैठ सके। लोगों का कहना था कि शायद अब सर्दी खत्म हो गई है। कुछ लोगों का कहना था कि अभी ठंड एक बार और करवट लेगी।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने 30 व 31 जनवरी को बारिश या हल्की-बूंदाबांदी व तेज हवाएं चलने का अंदेशा जताया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 24.02 व न्यूनतम 7.06 डिग्री सेल्सियस रहा है। 26 को अधिकतम 20.02 व न्यूनतम 5.08, 25 को अधिकतम 21.0 व न्यूनतम 5.06, 24 को अधिकतम 19.08 व न्यूनतम 7.08, 23 को अधिकतम 20.02, न्यूनतम 9.04, 22 को अधिकतम 19.02, न्यूनतम 5.04, 21 को अधिकतम 18.02 व न्यूनतम 6.06 डिग्री सेल्सियस रहा है। जिला कृषि अधिकारी राममिलन सिंह परिहार का कहना है कि बढ़ रहा तापमान चिंता का विषय है। तापमान 25 डिग्री से पार नहीं जाना चाहिए। इससे गेहूं की फसल के उत्पादन पर सीधा असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed