{"_id":"58a5eb6a4f1c1b1235d877ed","slug":"the-half-year-rule-of-the-bjp-people-suffering","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई साल के शासन में भाजपा ने जनता को दी तकलीफें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाई साल के शासन में भाजपा ने जनता को दी तकलीफें
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Thu, 16 Feb 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
सभा में आजम खां
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सपा नेता कैबिनेट मंत्री आजम खां ने कहा कि भाजपा जातीय घृणा फैलाकर वोट बटोरने वाली पार्टी है। ढाई साल के शासन में भाजपा ने जनता को तकलीफें दी हैं। बसपा, भाजपा की गोद में बैठकर जनता को मूर्ख बनाने के काम करेगी। मुस्लिम भाइयों को ऐसे अवसरवादियों से सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
वह सती प्रथा शांति निकेतन स्कूल के निकट छिबरामऊ विधानसभा प्रत्याशी अरविंद सिंह यादव के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। कहा कि बादशाह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी करके पूरे देश की जनता को लाइन में लगा दिया है। यहां तक अपनी मां को भी लाइन में लगाने से नहीं चूके। ऐसे प्रधानमंत्री देश की जनता के हित के बारे में क्या सोचेंगे। जनता को विकास चाहिए। उनके उपचार के लिए अस्पताल और रहने के लिए मकान गलियां सड़कें, बिजली पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को मुहैया कराएं।
विज्ञापन
मोदी के ढाई साल के कार्यकाल को जानकर जनता उनके मंसूबों को सफल नहीं होने देगी। उन्होंने बाबरी मस्जिद का जिक्र करते हुए मुसलमानों को आगाह किया कि उस वक्त एक ही नेता देश में हुआ है, जिसका नाम मुलायम सिंह है। जिसने मुसलमानों को बुलंद किया था।
विज्ञापन
मायावती मुसलमानों को कट्टरपंथी कहती हैं। उन्होंने टिकट वितरण में मुसलमानों को सबसे ज्यादा टिकट दिए हैं। लेकिन मेरठ में बसपा सुप्रीमो के बयान को मुसलमान कभी भूल नहीं सकता है। मायावती तीन बार भाजपा की गोद में बैठ चुकी हैं। वह चौथी बार भी धोखा दे सकती हैं। जामा मस्जिद के शाही इमाम बुखारी पर भी हमला बोला और कहा कि वह भाजपा से साठगांठ करके बसपा के पक्ष में मुसलमानों को फरमान जारी कर रहे हैं। जब मायावती जौहर विश्वविद्यालय पर बुलडोजर चलवा रहीं थी। तब वह अल्लाह से दुआ मांग रहे थे।