{"_id":"69e7bab9c64d7ec73400b06d","slug":"the-grooms-side-offered-fake-jewellery-as-offerings-kannauj-news-c-214-1-knj1007-147974-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: दूल्हे पक्ष ने चढ़ावे में चढ़ाए नकली जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: दूल्हे पक्ष ने चढ़ावे में चढ़ाए नकली जेवर
विज्ञापन
इंदरगढ़। थाना क्षेत्र के बहोंसी गांव में सोमवार को एक शादी में विवाद हो गय। विवाद कारण वधू का चढ़ावा बना। इसमें वर पक्ष के लोगों ने चढ़ावे के दौरान नकली जेवर चढ़ा दिए। नकली जेवर के विवाद के चलते मैनपुरी जिले के कुतूपुर थाना क्षेत्र के पुवाया गांव से आई बरात बिना दुल्हन के लौट गई।
थाना क्षेत्र के गांव निवासी ने पुत्री का विवाह मैनपुरी जिले के कुतूपुर थाना क्षेत्र के पुवाया गांव निवासी अंकुश कठेरिया के साथ तय किया था। तय कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को बारात धूमधाम से गांव पहुंची और वैवाहिक रस्में शुरू हो गईं। इसी दौरान चढ़ावे में आए सोना-चांदी के जेवरों को लेकर विवाद खड़ा हो गया। बताया जा रहा है कि लड़की पक्ष ने जब जेवरों की जांच कराई तो वे नकली पाए गए। इसकी जानकारी होते ही शादी समारोह में हड़कंप मच गया और दोनों पक्षों के बीच तीखी कहासुनी होने लगी।
मामला बढ़ने पर शादी की रस्में तत्काल रोक दी गईं। लड़की पक्ष ने नकली जेवरों को लेकर आपत्ति जताई। दोनों पक्षों के बीच बातचीत और समझौते के प्रयास चलता रहा पर वधू पक्ष ने शादी करने से मना कर दिया। मंगलवार को बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई।थानाध्यक्ष नीलम सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं मिली है।