फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The groom's procession returned to drinking

दूल्हे के शराब पीने पर बारात लौटाई

Tue, 23 Feb 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज।
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज। Updated Tue, 23 Feb 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
 थाना इंदरगढ़ क्षेत्र के गांव रामपुर में एक शादी समारोह में उस वक्त रंग में भंग पड़ गया जब दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। उसने आरोप लगाया कि दूल्हा शराब पीता है। स्टेज पर जयमाल कार्यक्रम के दौरान उसके मुंह से शराब की महक आ रही थी। कई घंटे तक चली पंचायत के बेअसर रहने के बाद दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया। बारात बगैर दुल्हन के ही बैरंग लौट गई।
विज्ञापन


क्षेत्र की ग्राम पंचायत लाख के मजरा रामपुर निवासी रामशरण की बेटी संगीता की शादी मैनपुरी जिले के बेवर कसबा निवासी भानु प्रताप उर्फ राहुल पुत्र राजबहादुर के साथ तय हुई थी। रविवार की रात भानु प्रताप गाजे-बाजे के साथ बारात लाया। बारातियों के पहुंचने पर जनातियों ने भव्य स्वागत किया। बैंडबाजों के साथ दूल्हा दरवाजे पहुंचा तो उसकी अगवानी की गई। इसके बाद स्टेज पर जयमाल का कार्यक्रम भी हो गया। लड़के वालों की तरफ से चढ़ावा चढ़ाने की रस्म भी पूरी हो गई, लेकिन भांवरे पड़ने के वक्त युवती ने शादी करने से इनकार कर दिया। इससे सारी खुशी एकाएक फुर्र हो गई। दोनों ही पक्ष सकते में आ गए।
विज्ञापन


दोनों पक्षों के लोगों ने दुल्हन को समझाया भी लेकिन उस पर कोई असर नहीं हुआ। पूर्व ब्लाक प्रमख उदय राजपूत ने भी समझाया। कोई हल न निकलने पर पुलिस को सूचना दी गई। उप निरीक्षक ओंकार सिंह यादव पुलिस बल के गांव पहुंचे। उन्होंने भी समझौते का प्रयास किया लेकिन कोई हल नहीं निकला। बाद में दोनों तरफ के लेन देन का हिसाब किताब हुआ। इसके बाद बारात लौट गई। लड़की के  पिता रामशरण का आरोप है कि दूल्हा नशे में धुत होकर स्टेज पर पहुंचा था। इसलिए बेटी ने शादी से इनकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़की चौधरी बनवारी लाल महाविद्यालय में बीए फाइनल की छात्रा है। उधर दूल्हे के पिता राजबहादुर का कहना है कि लड़की के बहनोई ने शादी के दौरान गालीगलौज की। इसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिससे शादी से इनकार किया गया। दूल्हे के नशे में होने से इनकार किया। थाने के एसएसआई ओमकार यादव का कहना है कि दोनों पक्ष शादी के लिए तैयार नहीं हैं। कोई भी कानूनी कार्रवाई नहीं करना चाहता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed