फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The government has taken effective steps for the empowerment of women.

Kannauj News: महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए शासन ने उठाए प्रभावी कदम

Thu, 05 Feb 2026 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
The government has taken effective steps for the empowerment of women.
कन्नौज। राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडेय ने बुधवार को विकास भवन स्थित हर्षवर्धन सभागार में महिलाओं की समस्याओं को सुना। उन्होंने महिला विंग में संचालित एसएनसीयू, महिला थाना और जिला कारागार का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए शासन द्वारा उठाए जा रहे प्रभावी कदमों पर जोर दिया।
विज्ञापन

महिलाओं की समस्याओं के समाधान हेतु महिला थाना और वन स्टॉप सेंटर जैसी व्यवस्थाओं के संचालन की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि शासन निरंतर प्रयासरत है। सभागार में दो महिलाओं द्वारा सुनाई गई समस्याओं पर उन्होंने तत्काल प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने पांच महिलाओं की गोदभराई, तीन बच्चों का अन्नप्राशन, दो सैम बच्चों को पोषण पोटली वितरित की और चार बच्चों को विद्यारंभ प्रमाण पत्र प्रदान किए। बाल विवाह मुक्त अभियान के तहत शपथ दिलाते हुए उन्होंने आमजन से अपील की कि 18 वर्ष से कम आयु में होने वाले बाल विवाह की सूचना तत्काल संबंधित विभाग को दें, क्योंकि इस सामाजिक बुराई के उन्मूलन में सामूहिक सहभागिता आवश्यक है।
विज्ञापन

आसकरनपुरवा स्थित प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण करते हुए विद्यालय परिसर की स्वच्छता और बच्चों की निर्धारित वेशभूषा में उपस्थिति पाई। उन्होंने बच्चों से संवाद कर उनके शैक्षिक स्तर की जानकारी ली। महिला विंग में एसएनसीयू में भर्ती नवजातों की माताओं से दवाइयों व आहार व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की। महिला थाने का निरीक्षण कर काउंसलिंग प्रक्रिया और उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन किया। सीएमओ कार्यालय परिसर में संचालित वन स्टॉप सेंटर के निरीक्षण के दौरान प्रभारी से व्यवस्थाओं और कैंटीन की जानकारी ली। कारागार के निरीक्षण में उन्होंने निरुद्ध 18 महिला बंदियों से संवाद किया और उनके मानसिक व सामाजिक पुनर्वास के लिए भजन-कीर्तन, सिलाई-कढ़ाई जैसी रचनात्मक गतिविधियां संचालित कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर बीएसए संदीप कुमार, बाल विकास परियोजना अधिकारी ग्रामीण अर्चना, संरक्षण अधिकारी विजय कुमार राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed