{"_id":"615b414f8ebc3e9fbb6845f9","slug":"the-girl-stopped-going-to-school-for-pressurizing-the-marriage-kannauj-news-knp6563053174","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाह का दबाव बनाने पर छात्रा ने बंद किया स्कूल जाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाह का दबाव बनाने पर छात्रा ने बंद किया स्कूल जाना
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। स्कूल जाते समय युवक छात्रा को रास्ते में परेशान कर छेड़छाड़ करता है। इससे परेशान छात्रा ने स्कूल जाना बंद कर दिया। पीड़ित छात्रा की मां ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। कहा कि आरोपी बेटी से निकाह का दबाव बना रहा है।
सोमवार को कोतवाली पहुंची महिला ने बताया कि बेटी नगर के इंटर कालेज में कक्षा नौ की छात्रा है। विद्यालय जाते समय मोहल्ले का युवक पीछा करता है। रास्ते में बेटी के साथ अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ कर निकाह करने के लिए दबाव बनाता है। वह इस मामले की शिकायत करने आरोपी युवक के घर गईं तो उसकी बहनें भाई के साथ बेटी का निकाह करने के लिए कहने लगीं। एक अक्तूबर की शाम को छह बजे वह अपने घर पर नहीं थीं। तभी आरोपी मां व बहन के साथ घर पर आया। इन्होंने बेटी और बेटे के साथ मारपीट कर दी। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
आरोपी से परेशान बेटी ने स्कूल जाना छोड़ दिया है। इस संबंध में कोतवाल जय प्रकाश शर्मा ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।