फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The girl committed suicide by hanging herself with her scarf

Kannauj News: युवती ने दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दी

Sun, 10 Nov 2024 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
The girl committed suicide by hanging herself with her scarf
कन्नौज। किराये के मकान में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही युवती ने दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मकान मालकिन ने शव देखा तो परिजनों को सूचना दी। परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला शिवाजीनगर निवासी आशीष पाल के मकान में उमर्दा क्षेत्र के गांव कुढि़ना निवासी प्रेमनारायण की पुत्री गुड्डन (27) चार माह से किराये पर रह रही थी। गुड्डन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। वह प्रतिदिन लाइब्रेरी में पढ़ने के लिए जाती थी। शनिवार की शाम को आशीष पाल की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मां काम करके वापस आई तो गुड्डन का कमरा बंद देखकर आवाज लगाई। जवाब न मिलने पर उन्होंने आसपास के लोगों को बुलाया। कमरे के झरोखे में देखा तो गुड्डन को दुपट्टे से फंदे पर लटका हुआ पाया।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की सूचना पर पिता प्रेमनारायण व इंस्पेक्टर कपिल दुबे मौके पर पहुंचे। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की। मौके पर मिले कई सामान को पुलिस ने कब्जे में लिया। परिजनों से पूरे मामले की जानकारी करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक कपिल दुबे का कहना है कि युवती ने फंदा लगाकर जान दी है। उसके आधार कार्ड को देखकर परिजनों को सूचना दी है। परिजन आ गए है। अभी आरोप प्रत्यारोप नहीं लगाया गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती से मिलने आता था युवक
मकान मालकिन की माने तो युवती से मिलने के लिए एक युवक अक्सर आता था। युवती उसको भाई बताती थी। युवती की मौत के बाद परिजन आए तो उन्होंने भाई होने की बात से इन्कार कर दिया। ऐसे में युवक कौन था। पुलिस इसके बारे में पता लगाने का प्रयास कर रही है।
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed