फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The gathered complainants got assurance

Kannauj News: उमड़े फरियादियों को मिली आश्वासन घुट्टी

Sat, 19 Aug 2023 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sat, 19 Aug 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
The gathered complainants got assurance
कन्नौज। जिले की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे। कुछ की शिकायत का निस्तारण हुआ तो शेष को आश्वासन की घुट्टी मिली। सदर तहसील में 147 लोगों ने शिकायतें रखीं, जिनमें 16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ। इसमें राजस्व की शिकायतों की भरमार रही।
विज्ञापन





सदर कोतवाली में समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण की अध्यक्षता में हुए समाधान दिवस के दौरान डीएम शुभ्रांत शुक्ला, एसपी अमित कुमार आनंद, सीएमओ डॉ. विनोद कुमार, सदर एसडीएम अविनाश गौतम, सीओ सिटी डॉ. प्रियंका वाजपेयी ने शिकायतें सुनीं। इस दौरान सदर कोतवाली के कुतलूपुर-मकरंदनगर मोहल्ला निवासी वीरेंद्र गिहार ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराई है। उसने पांच फरवरी को एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसकी विवेचना मकरंदनगर चौकी प्रभारी राकेश पटेल कर रहे हैं। सात माह बीतने के बाद भी अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोपी पक्ष समझौता न करने पर आए दिन झूठे बलात्कार के मुकदमा में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। रूदौली गांव निवासी शकुंतला ने जमीन से जुड़ी शिकायत दर्ज कराई। कहा कि गांव में उसकी पट्टा की जमीन पड़ी हुई है। जिस पर गांव के कुछ लोग कब्जा कर रहे हैं। इसी तरह महमूदापुर गांव निवासी अनुज गुप्ता ने दर्ज कराई शिकायत में कहा कि उसने खेत किनारे लेखपाल से नाप कराकर खंभा लगाए थे। रात के समय दूसरे पक्ष के लोगों ने खंभे तोड़ दिए। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन




-----------------
महिला उत्तीपड़न की शिकायतों का अंबार
सदर तहसील में समाधान दिवस के दौरान महिला उत्पीड़न से जुड़ी शिकायतों का भी अंबार रहा। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने राज्यमंत्री असीम अरुण से शिकायत करते हुए कहा कि गांव के ही चार लोगों ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया था। उसने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।पुलिस की ओर से अभी तक कार्रवाई आगे नहीं की गई है। पुत्री के 164 के बयान तक पुलिस दर्ज नहीं करा रही है। विपक्षीगण समझौता न करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के त्रिमुखा गांव निवासी रूचि ने कहा कि 17 अगस्त को पानी की नाली साफ करते समय गांव के ही कुछ लोगों ने गालीगलौज करते हुए मारपीट कर दी। पुलिस को लिखित शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने कहा कि उसके पति पंजाब में नौकरी करते हैं। वह अपने बच्चों के साथ घर पर अकेली रहती है। 14 अगस्त की रात एक युवक उसके घर में जबरन घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। सभी को कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------

अफसरों के सामने इस तरह आईं शिकायत

राजस्व विभाग: 66
पुलिस विभाग: 46

विकास विभाग: 14
समाज कल्याण: 03
चकबन्दी विभाग: 04
विधुत विभाग: 02
दिव्यांग विभाग: 01

पूर्ति निरीक्षक विभाग: 01
स्वास्थ्य विभाग: 01

नगर पालिका सदर: 04

डूडा की कुल : 05


.............................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed