फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The festival of Makar Sankranti was celebrated with great pomp and enthusiasm.

Kannauj News: मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया

Fri, 16 Jan 2026 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
The festival of Makar Sankranti was celebrated with great pomp and enthusiasm.
कन्नौज। धार्मिक आस्था का प्रतीक मकर संक्रांति का पर्व गुरुवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। जगह-जगह खिचड़ीभोज, कन्याभोज के आयोजन हुए। वहीं महादेवी घाट पर श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। इसके बाद दान-पुण्य किया। वहीं घरों में चावल, दाल, गजक व फल आदि का दान कर गृहस्थों ने पुण्यलाभ अर्जित किया। मंदिरों में खिचड़ी भोज के कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन

महादेवी घाट पर सन्मार्ग समिति की ओर से खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। यहां श्रद्धालुओं के साथ साधु-संतों को खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया। गैस एजेंसी रोड प्रतिष्ठान पर श्रीबाला जी दरबार सेवा समिति के तत्वाधान में खिचड़ी भोज आयोजन किया गया। समाजसेवी नीरज दुबे के नेतृत्व में कन्नौज गैस एजेंसी के निकट स्थित शिव मंदिर के पास खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। सरायमीरा रोड पर कचहरी के पास स्थिति बजरंगवली मंदिर के निकट सातवां खिचड़ी भोज का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

सिद्धपीठ मां फूलमती देवी मंदिर में खिचड़ी भोज का प्रसाद ग्रहण करने के लिए सुबह से ही श्रद्धालु भक्त आने लगे। मंदिर में पूजा अर्चना के साथ प्रसाद ग्रहण कर व दानपुण्य किया। गुरसहायगंज के राम-जानकी मंडपम, जीटी रोड मुख्य बाजार, तिराहा, रामगंज, तिर्वा रोड सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर सामाजिक संगठनों, व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों द्वारा खिचड़ी भोज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत विकास परिषद ने मकरंद नगर मुख्य मार्ग पर विनोद दीक्षित अस्पताल के निकट खिचड़ी भोज का आयोजन किया। छिबरामऊ के आवास विकास काॅलोनी स्थित पार्क में रजनीश दुबे, रामशंकर गुप्ता, रामचंद्र दुबे, दिवाकर त्रिपाठी, जिला प्रचारक अंकित, अरविंद वर्मा, चेयरमैन मनोज दुबे, अरविंद चौहान, रमन शुक्ला, मुनीश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed