फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The driver who was checking the lights of the truck was hit by the truck and died

Kannauj News: ट्रक की लाइट चेक कर रहे चालक को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

Sun, 20 Jul 2025 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
The driver who was checking the lights of the truck was hit by the truck and died
तालग्राम (कन्नौज)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार रात 11.30 बजे निकवा टोल प्लाजा पर खड़े ट्रक में डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक की लाइट चेक कर रहे चालक की मौत हो गई। हादसे की जानकारी चालक के परिजनों को दी गई। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


राजस्थान के अजमेर जिले के थाना जयवाला के गांव राजियाबाद निवासी भवानी सिंह (32) ट्रक चालक थे। भवानी सिंह ट्रक में ऑयल लेकर गुजरात से लखनऊ जा रहे थे। उनके साथ में गांव के हेल्पर दर्शन सिंह भी था। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के निकवा टोल प्लाजा पर देर रात ट्रक खड़ा कर हेल्पर दर्शन सिंह कुछ खरीदने चला गया। भावनी लाइट चेक करने लगा। तभी पीछे से आ रहे लखनऊ के थाना महानगर के पुराना बाबा का पुर्वा पेपर मिल कॉलोनी निवासी डीसीएम चालक अर्जुन को झपकी आ गई। डीसीएम ने ट्रक में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक चालक भवानी घायल हो गया। घटना के बाद डीसीएम चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

यूपीडा सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह, एटलस गश्त दल और पुलिस मौके पर पहुंची। चालक काे एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी शशिकांत कनौजिया ने बताया कि चालक के परिजनों को जानकारी दे दी गई। परिजनों के आने के बाद पंचायतनामा की कार्रवाई की जाएगी। डीसीएम को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed