फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The driver also died after the death of three

तीन की मौत के बाद चालक ने भी दम तोड़ा

Thu, 17 Nov 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Thu, 17 Nov 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
The driver also died after the death of three
पीएम हाऊस में लाोग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

कन्नौज। तिर्वा-कन्नौज मार्ग पर बुधवार की देर रात मार्ग दुर्घटना में तीन लोगों की मौके के बाद कानपुर उपचार के लिए जाते समय चालक ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने गुरुवार को चारों शव के पोस्टमार्टम कराए।

विज्ञापन


बुुधवार को शहर के मोहल्ला मकरंद नगर यूसुफपुर भगवान निवासी अवधेश मिश्रा अपने नाती देवांश (8) जेया (4) परिवार के गोलू (13) और राजू (40) के साथ तिर्वा कस्बे में एक कार्यक्रम में शामिल होकर स्विफ्ट डिजायर कार से लौट रहे थे। कार मकरंदनगर के मोहल्ला अलाउद्दीनपुर निवासी अनस (20) पुत्र रफीक मोहम्मद चला रहा था।
विज्ञापन


तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के गांव भुगैतापुर के निकट स्थित आशा पब्लिक स्कूल के  सामने सड़क के किनारे खराब खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली में कार जा घुसी। इसमें अवधेश मिश्रा, देवांश, गोलू की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि कार चालक अनस को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया था। रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल राजू को भी गंभीर हालत कानपुर में भर्ती कराया गया। गुरुवार सुबह तिर्वा कोतवाली पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया। घटना की जानकारी होते ही सगे संबंधियों व रिश्तेदारों व जनप्रतिनिधियों की पोस्टमार्टम हाउस में भीड़ लगी रही। सपा नेता नवाब सिंह यादव भी कई अन्य कार्यकर्ताओं के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। मृतकों के घरों पर शोक संवेदना प्रकट करने वाले की भीड़ लगी रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed