फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The department which got the sapling planted, the same responsible for the safety- Dr. Roshan Jacob

जिस विभाग ने पौधा लगवाया, सुरक्षा के लिए वही जिम्मेदार- डॉ. रोशन जैकब

Sun, 04 Jul 2021 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
The department which got the sapling planted, the same responsible for the safety- Dr. Roshan Jacob
कन्नौज। जिले में रविवार को कई जगह अफसरों, शिक्षकों व समाजसेवियों ने पौधे लगाए। प्रशासन ने जिले में 25 लाख 70 हजार 73 पौधे लगवाने का दावा किया, जो लक्ष्य का लगभग 83.59 प्रतिशत है। शेष पांच लाख चार हजार 589 पौधे सोमवार को लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले की नोडल अधिकारी डॉ. रोशन जैकब ने साफ कहा कि पौधरोपण के लक्ष्य और पौधों को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी संबंधित विभागों की है। जनसहभागिता से पौधे लगाकर उन्हें संबंधित परिवार आदि को लिखित रूप में हस्तांतरित किया जाए। स्मृति वाटिका में फलदार और छायादार पौधे ही लगें।
विज्ञापन

सरकिट हाउस में एडीएम गजेंद्र कुमार एवं अन्य अधिकारियों के साथ बैठक में डॉ. रोशन जैकब ने पौधरोपण अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कोविड 19 में मृत हुए व्यक्तियों की याद के लिए ग्राम अब्दुलपुर सकरी स्थित स्मृति वाटिका में आंवला एवं सागौन के पौधे रोपित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इन पौधों का रखरखाव के लिए प्रधान व सेक्रेटरी को जिम्मेदारी लिखित रूप से दी जाए। इसके साथ ही जिन क्षत्रों में जो विभाग पौधे लगवाएगा, उसकी जिम्मेदारी रखरखाव की भी होगी। उन्होंने इसके बाद जिला अस्पताल के बाहर पीपल एवं सहजन का पौधा लगाया। गोशालाओं, विद्यालयों में व्यापक पौधरोपण पर जोर दिया गया।इसी क्रम में जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने दुर्जनापुर घाट पर बरगद, अमरूद व अन्य फलदार पौधा लगाया। फलदार पौधे के आसपास छांव वाले पौधे भी लगाने के निर्देश दिए।
उन्होंने विकास खंड गुगरापुर के कुसुमखोर गांव की गोशाला में पौधरोपण कर गायों को गुड़ खिलाया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी गजेंद्र कुमार ने भी पीपल एवं सागौन, मुख्य विकास अधिकारी आरएन सिंह ने आंवला के पौधे रोपित किये। उप जिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी सदर, अधिशासी अधिकारी कन्नौज, जिला वनाधिकारी भी मौजूद रहे।
एक्सप्रेसवे की ग्रीन बेल्ट होगी हरी
तालग्राम। वन संरक्षण और धरती को हरा-भरा बनाए रखने के लिए यूपीडा और एनसीसी( नागर्जुना कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड) ने रविवार को पौधे लगाए और लगवाए। एनसीसी प्रोजेक्ट मैनेजर संजय कुमार मिश्रा, एकाउंट मैनेजर राजेश हरकल, सीएसओ रमेशचंद्र दुबे, यूपीडा सुरक्षा अधिकारी मनोहरलाल, सहायक सुरक्षा अधिकारी नामवार सिंह, जेई आशीष शर्मा थाना प्रभारी कृष्णलाल पटेल ने पौधारोपण किया।

इस दौरान तीन हजार पौधे रोपित किए गए। इनमें सर्वाधिक ऑक्सीजन देने वाले पीपल, बरगद, पाकड़ जामुन, नीम, औषधीय पौधों का रोपण किया गया। इस मौके एनसीसी के फील्ड इंजीनियरिंग सौरभ सक्सेना, रवि तिवारी, अजय सिंह, प्रदीप यादव, सोनूसिंह, ओमकार, शैलेश, राजेंद्र सिंह, अनिल मिश्रा, यगन, दिलीप, शिवम, आमिर, राहुल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed