फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The deceased was not identified even after 36 hours.

Kannauj News: 36 घंटे बाद भी नहीं हुई मृतका की शिनाख्त

Tue, 28 May 2024 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 28 May 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
The deceased was not identified even after 36 hours.
कन्नौज। रेलवे ट्रैक के निकट नाले में पड़े मिले महिला के शव की 36 घंटे बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी है। शिनाख्त के लिए पुलिस सोशल मीडिया का सहारा ले रही है। साथ ही सभी थानों और आसपास के जिलों में दर्ज गुमशुदगी की जानकारी कर रही है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के सरायमीरा के अंबेडकर नगर से गुजरी रेलवे लाइन के निकट नाले में सोमवार सुबह महिला का शव पड़ा मिला था। महिला की उम्र तकरीबन 25 साल थी और उसने लाल रंग की साड़ी, चूड़ियां व बादामी ब्लाउज पहन रखा था। गले में गमछा बंधा था, जिससे उसकी गला कसकर हत्या की गई थी। पुलिस सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है। सीओ सदर कमलेश कुमार ने बताया कि महिला की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही उसकी शिनाख्त कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed