{"_id":"18344c7a142d980ac8d54293e1d59aab","slug":"the-death-of-the-young-man-s-bike-collision-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की टक्कर से युवक की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, कन्नौज
Updated Thu, 05 Mar 2015 09:02 PM IST
विज्ञापन
ग्राम सुल्तानपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक की
विज्ञापन
टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर
पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
नगरिया महादेव निवासी सर्वेश (38) पुत्र नरेश कस्बे की आनंद राइस मिल में नौकरी करता था। रात की ड्यूटी कर गुरुवार की सुबह वह पैदल घर लौट रहा था। ग्राम सुल्तानपुर मोड़ के पास सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसा होते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इस बीच मौका पाकर बाइक सवार भाग निकला। हादसे की सूचना परिजनों को दी गई। परिजन उसे सीएचसी ले गए। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तिर्वा मेडिकल कालेज रिफर कर दिया। मेडिकल कालेज ले जाते समय रास्ते में मौत हो हो गई।
दुर्घटना की रिपोर्ट ओमी चतुर्वेदी ने बाइक सवार बबलू चौरसिया पुत्र लालता चौरसिया के खिलाफ लिखाई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।