{"_id":"6383aa94d43aef5a183dc1da","slug":"the-daughter-of-the-father-who-pressed-the-clothes-made-his-name-famous-kannauj-news-knp7305715136","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: कंटेनर का ताला तोड़ कर 27 लाख का पान-मसाला चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: कंटेनर का ताला तोड़ कर 27 लाख का पान-मसाला चोरी
विज्ञापन
गुरसहायगंज। ढाबे पर खड़े कंटेनर का ताला तोड़कर चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। कंटेनर के अंदर से 27 लाख रुपये की कीमत का पान-मसाला पार कर दिया। कंटेनर में चोरी देखकर चालक के होश उड़ गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
जिला गौतम बुद्धनगर के थाना कसना के क्षेत्र के गांव पीता प्रथम निवासी हरगोविंद कंटेनर चलाता है। वह पान मसाला के कार्टून लादकर सोनीपत से पटना के लिए निकला था। शनिवार की रात नींद आने पर जीटी रोड पर रजलामऊ के पास एक ढाबे के पास उसने कंटेनर खड़ा कर दिया और सो गया। रात तीन बजे नींद टूटने के बाद जब हरगोविंद कंटेनर के पास पहुंचा, तो उसके होश उड़ गए। ताला तोड़ कर चोरों ने 27 लाख रुपये की कीमत का पान-मसाला पार कर दिया। चोरी की जानकारी मिलने पर सराय प्रयाग चौकी प्रभारी प्रशांत गौतम ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। इसके बाद पीड़ित चालक ने कोतवाली पहुंच कर चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
चालक हरगोविंद ने बताया कि 60 कार्टून चोरों ने पार कर दिए। वह दो करोड़ रुपये की कीमत का अच्छी क्वालिटी का पान-मसाला लेकर बिहार के लिए निकला था। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जल्द चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।