{"_id":"ae5327e1cd9347847329f42a6f57ee0d","slug":"the-crater-was-dug-up-trouble-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोदा गया गड्ढा बना मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खोदा गया गड्ढा बना मुसीबत
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Thu, 24 Dec 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महीने से टेलीफोन विभाग द्वारा जीटी रोड से कन्नौज
विज्ञापन
जाने वाले मार्ग पर लोहिया प्रतिमा के पास खोदा गया गड्ढा यात्रियों के
लिए मुसीबत बन गया है। आए दिन यात्री इस गड्ढे में गिरकर घायल हो रहे हैं।
कई बार दुकानदारों ने टेलीफोन विभाग के अफसरों से शिकायत की, पर गड्ढे को दुरुस्त नहीं कराया। यही नहीं कई केबिलें निकली पड़ी हुई हैं। इन केबिलों को भी सुरक्षित नहीं किया गया है। दुकानदार अनिल वैश्य का कहना है कि टेलीफोन विभाग ने कई फुट गहरा गड्ढा खोद रखा है। इससे उनकी दुकानदारी प्रभावित हो रही है।
शिकायत के बावजूद विभाग इस गड्ढे को बंद नहीं करा रहा है। पूर्व सभासद आलोक शुक्ला ने भी आरोप लगाया कि सेतु निगम ने भी सर्विस रोड के नाम पर गिट्टी डालकर खानापूरी कर दी है। सेतु निगम व दूरसंचार विभाग की खींचतान में पब्लिक को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।