{"_id":"6ad127835458b0522e076ab5","slug":"protest-held-after-completing-eight-hour-shift-demand-raised-for-regularization-kannauj-news-c-214-1-knj1007-157831-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: आठ घंटे की ड्यूटी पूरी कर किया प्रदर्शन, नियमितीकरण की उठी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: आठ घंटे की ड्यूटी पूरी कर किया प्रदर्शन, नियमितीकरण की उठी मांग
विज्ञापन
छिबरामऊ। सौ शैय्या अस्पताल में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों ने मरीजों की परेशानियों और उनकी सेहत का ख्याल रखते हुए आठ घंटे की ड्यूटी पूरी निष्ठा के साथ निभाई। इसके बाद नियमितीकरण के साथ ही समान कार्य समान वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
गुरुवार को भी सौ शैय्या अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के बाहर स्वास्थ्य कर्मियों ने नियमितीकरण के पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि वे लंबे समय से पूरी ईमानदारी और लगन के साथ अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन नौकरी के नियमित न होने के कारण उनके भविष्य पर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। कर्मियों का कहना था कि वे मरीजों की देखभाल के अपने कर्तव्य से कभी पीछे नहीं हटेंगे, लेकिन अपने हक और स्थायी रोजगार के लिए आवाज उठाना भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने प्रशासन और शासन से मांग की है कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू की जाए। प्रदर्शन के दौरान चिकित्साधिकारी डाॅ. गौरव, हेल्पडेस्क मैनेजर अतुल सिंह, स्टॉफ नर्स दीपशिखा, सीमा, सिमरन, दीप्ती व संगीता समेत अस्पताल के अन्य संविदा कर्मी मौजूद रहे।