फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The consolidation officer demanded 20 thousand rupees.

Kannauj News: चकबंदी अधिकारी ने मांगे 20 हजार रुपये

Sat, 25 Oct 2025 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
The consolidation officer demanded 20 thousand rupees.
जलालाबाद (कन्नौज)। पंचायत घर में शुक्रवार को ग्राम चौपाल में एक किसान ने डीएम से शिकायत करते हुए कहा कि आरआरसी सेंटर में भूमि चली गई है। चकबंदी अधिकारी ने भूमि को निकालने के लिए 20 हजार रुपये की मांग की है। रुपये न देने पर तीन साल से टरका रहे हैं। डीएम ने नाराजगी जाहिर की और चकबंदी अधिकारी पर रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए। वहीं चकबंदी अधिकारी संतोष तिवारी का कहना है कि रुपये मांगने का आरोप लगाने वाले महेंद्र सिंह को वह जानते तक नहीं हैं। जमीन आरआरसी में चली गई तो दूसरी जगह जमीन देने का प्रावधान नहीं है। दो दिन बाद छुट्टी पर वापस आने के बाद पैमाइश कराएंगे। यदि उनकी जमीन बाहर है तो उन्हें दिलवाई जाएगी।
विज्ञापन


कस्बे जलालाबाद के पंचायत घर में डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। कस्बे निवासी महेंद्र सिंह ने शिकायती करते हुए बताया कि गांव में आरआरसी सेंटर बना था। इसमें उसकी जमीन चली गई है। उसे निकालने के लिए चकबंदी अधिकारी ने 20 हजार रुपये की मांग की है। रुपये न देने पर तीन साल से टरका रहे हैं। रुपये मांगने की शिकायत सुनते ही डीएम ने नाराजगी जताई और अधिकारियों को चकबंदी अधिकारी पर रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए दलालों से नहीं, सीधे अफसरों से संपर्क करें। पात्र होने पर प्रत्येक लाभार्थी को योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। इस दौरान तीन दिव्यांगों, सात वृद्धावस्था पेंशन की शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया। ग्रामीणों ने नालियों की नियमित सफाई, बरसात के बाद बढ़ रहे मच्छरों से प्रकोप से निजात के लिए एंटी लार्वा का छिड़काव कराए जाने की मांग की। इसके लिए सचिव व प्रधान को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। चौपाल में बाल विकास पुष्टाहार विभाग की ओर से एसडीएम वैशाली ने गर्भवती की गोद भराई व एक नवजात को खीर खिलाकर अन्न प्राशन कराया। इस दौरान डीडीओ एनडी द्विवेदी, बीडीओ आईएएस अर्पित कुमार, डीसी मनरेगा दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल के शौचालय में लगा ताला

गांव निवासी रेनू देवी ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय जलालाबाद के शौचालय में ताला लगा रहता है, जो केवल कर्मचारियों के लिए ही खुलता है। विद्यालय के छात्र छात्राएं बाहर खुले में जाते हैं। डीएम ने बीईओ को फटकार लगाई है और शौचालय खुलवाने के निर्देश दिए।
नियमानुसार बनवाएं आवास
चौपाल में जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए जा रहे आवासों को तथा लाभार्थियों को सरकार के द्वारा उपलब्ध कराई जा रही धनराशि का सदुपयोग करते हुए मानक के अनुरूप आवास का निर्माण कराए जाएं। उन्होंने आवासों की ठीक ढंग से रंगाई पुताई भी कराने के निर्देश दिए।
12 मरीजों को मिला उपचार, स्वच्छता के लिए सम्मानित
चौपाल में लगे स्वास्थ्य विभाग के कैंप में 12 बीमार लोगों की जांच कर दवा दी गई। साथ ही आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। बुद्ध भगवान महिला स्वयं सहायता समूह की आठ महिलाओं को कूड़ा कलेक्शन करने पर जिलाधिकारी ने सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।
ग्राम चौपाल में दो नवविवाहिताओं की गोदभराई हुई
गुरसहायगंज। तालग्राम विकासखंड के ग्राम टडहा में ग्राम चौपाल में सीडीओ रामकृपाल चौधरी ने कल्याणकारी योजनाओं में पारदर्शिता बरतने व गरीब बेसहारा पात्र लाभार्थियों का चयन करने के निर्देश दिए। उन्होंने पंचायत सचिवालय की जल्द रंगाई-पुताई कराने के निर्देश दिए। सीडीपीओ अमित मिश्रा व सुपरवाइजर संगीता देवी ने दो नवविवाहिताओं की गोदभराई की रस्म अदा कराई। इस दौरान प्रधान अनीता वर्मा, प्रतिनिधि दिनेश कुमार वर्मा, सचिव मृदुल दुबे, दीपू कठेरिया मौजूद रहे। ग्राम पंचायत सरायप्रयाग में ग्राम चौपाल में सीडीओ ने ग्रामीणों से संवाद कर शासन की योजनाओं की जानकारी दी और समस्याएं सुनीं। इस दौरान बीडीओ उमाशंकर साहू, एडीओ पंचायत रविप्रताप सिंह, प्रधान प्रतिनिधि दिनेशचंद्र, सचिव मृदुल दुबे और सीडीपीओ अमित मिश्रा मौजूद रहे। संवाद

गुरसहायगंज। तालग्राम विकासखंड के ग्राम टडहा में ग्राम चौपाल में सीडीओ रामकृपाल चौधरी ने कल्याणकारी योजनाओं में पारदर्शिता बरतने व गरीब बेसहारा पात्र लाभार्थियों का चयन करने के निर्देश दिए। उन्होंने पंचायत सचिवालय की जल्द रंगाई-पुताई कराने के निर्देश दिए। सीडीपीओ अमित मिश्रा व सुपरवाइजर संगीता देवी ने दो नवविवाहिताओं की गोदभराई की रस्म अदा कराई। इस दौरान प्रधान अनीता वर्मा, प्रतिनिधि दिनेश कुमार वर्मा, सचिव मृदुल दुबे, दीपू कठेरिया मौजूद रहे। ग्राम पंचायत सरायप्रयाग में ग्राम चौपाल में सीडीओ ने ग्रामीणों से संवाद कर शासन की योजनाओं की जानकारी दी और समस्याएं सुनीं। इस दौरान बीडीओ उमाशंकर साहू, एडीओ पंचायत रविप्रताप सिंह, प्रधान प्रतिनिधि दिनेशचंद्र, सचिव मृदुल दुबे और सीडीपीओ अमित मिश्रा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed