फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The conference will give the message of increasing the thinking of developing the country.

Kannauj News: सम्मेलन देश को विकसित करने की सोच को बढ़ाने का देगा संदेश

Fri, 27 Oct 2023 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
The conference will give the message of increasing the thinking of developing the country.
कन्नौज। कानपुर में 28 अक्तूबर को होने वाले भाजपा अनुसूचित मोर्चा सम्मेलन में कानपुर नगर, देहात, औरैया, कन्नौज और फर्रुखाबाद सहित कई जिलों के एक लाख से ज्यादा लोगों के शामिल होने का अनुमान है।
विज्ञापन

जिले की तीन विधानसभाओं से भी 10 हजार लोग सम्मेलन में शामिल होंगे। यह जानकारी सांसद सुब्रत पाठक ने कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए दी।
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि सम्मेलन देश को विकसित करने वाली सोच को आगे बढ़ाने का संदेश देने के लिए आयोजित किया गया है।
आजम खां से मिलने जा रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को रोके जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह जब भाजपा में थे तो आजम खां के बारे में क्या कहते थे। आज वह जिस पार्टी में हैं तो उस पार्टी के चरित्र के मुताबिक काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सीएम अखिलेश यादव और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के आजम खां को लेकर दिए गए बयान पर सांसद ने कहा कि यह लोग तुष्टीकरण की राजनीति के लिए मुस्लिम समाज के वोट के चक्कर में लगे हुए हैं।

अखिलेश यादव के खिलाफ चुनाव लड़ने की बात पर कहा कि पार्टी आशीर्वाद देती है तो जरूर लड़ेंगे। एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ पर की गई अखिलेश यादव की टिप्पणी पर सांसद ने कहा कि यह जो कुछ हैं वह अपने पिता के दम पर हैं और किसी के लिए कुछ भी कह सकते हैं। पांच राज्यों के चुनाव में महागठबंधन के असर पर कहा कि यह तो अभी से दिखने लगा है।
भाजपा पांच राज्यों के चुनाव में चमत्कार करेगी। इस दौरान सांसद के साथ जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया और तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed