{"_id":"61141b668ebc3e7512324048","slug":"the-condition-of-the-hanging-youth-is-critical-saifai-referred-kannauj-news-knp645714332","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी लगाने वाले युवक की हालत गंभीर, सैफई रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फांसी लगाने वाले युवक की हालत गंभीर, सैफई रेफर
विज्ञापन
कन्नौज। पुलिस की प्रताड़ना से फांसी लगाने वाले युवक की हालत में सुधार न होने पर परिजनों ने कानपुर से सैफई रेफर करा लिया। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
कुतलुपुर (मकरंदनगर) की कांती देवी ने सदर कोतवाली में मकरंद नगर चौकी प्रभारी समेत सात लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। तहरीर में बताया था कि चौकी प्रभारी नाबालिग देवर विशाल पर मोहल्ले की किशोरी से शादी करने का दबाव बना रहे थे। इन्होंने किशोरी को ले जाने में सहयोग करने के मामले में जेल जाने या ढाई लाख रुपये का बंदोबस्त करने के लिए कहा। इसी से तंग आकर पति चंदन ने सोमवार देर शाम फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। चंदन को जिला अस्पताल से कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया था। मंगलवार को कानपुर के हैलट अस्पताल में सही इलाज नहीं मिलने पर परिजन चंदन को सैफई मेडिकल कालेज ले गए। अभी चंदन की हालत नाजुक बताई जा रही है।
दूसरी ओर सीओ शिव प्रताप सिंह का कहना है कि कुतलुपुर मोहल्ले के विशाल के खिलाफ मोहल्ले के लोगों ने चार जुलाई को अपर पुलिस अधीक्षक को दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने की तहरीर दी थी। इसमें विशाल के परिवार के सदस्य भी शामिल थे। रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए जा चुके हैं। मामले की जांच की जा रही है। जांच में आरोपी पाए जाने पर सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।