फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The concluding offering of the Yajna; devotees immersed in devotion.

Kannauj News: यज्ञ की पूर्णाहुति, भक्ति में डूबे श्रद्धालु

Wed, 24 Jun 2026 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
The concluding offering of the Yajna; devotees immersed in devotion.
कन्नौज। सेठ वासुदेव सहाय इंटर कॉलेज में गायत्री परिवार की ओर से चल रहे तीन दिवसीय गायत्री जयंती महोत्सव का समापन बुधवार को पूर्णाहुति के साथ हुआ। अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति देकर विश्व कल्याण की कामना की और महाआरती में भाग लिया। पूरे परिसर में गायत्री मंत्रों की गूंज और भक्ति का वातावरण बना रहा।
विज्ञापन

शांतिकुंज हरिद्वार से आए प्रतिनिधि डीपी सिंह ने कहा कि समाज में अच्छे विचारों की धारा बहेगी तो सतयुग जैसे वातावरण का निर्माण होगा। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, नशा उन्मूलन, नारी जागरण और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। उन्होंने लोगों से प्रतिदिन सूर्य को जल अर्पित करने, तुलसी लगाने और गो-सेवा करने की अपील भी की। शांतिकुंज प्रतिनिधि शिवाम्बदा सिंह ने कहा कि बदलती दिनचर्या और खानपान के कारण सांस्कृतिक मूल्यों में गिरावट आई है। देव संस्कृति को अपनाकर ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।
विज्ञापन

सरोज सिंह और पूनम अरोरा ने गायत्री मंत्र के महत्व और सद्बुद्धि की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान ग्राम मोरियापुर शांभी निवासी अंशु दुबे और श्याम दुबे का यज्ञोपवीत संस्कार भी संपन्न कराया गया। महाआरती के बाद आयोजित विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।दोपहर बाद समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण भी कार्यक्रम में पहुंचे। गायत्री परिवार के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। मंत्री ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया और गायत्री परिवार से भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित करने का सुझाव देते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। समापन अवसर पर शांतिकुंज हरिद्वार से आई टोली को कन्नौज का प्रसिद्ध इत्र और गट्टा भेंट कर विदाई दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed