फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The complainant was beaten up in front of the team that came to investigate

जांच करने पहुंची टीम के सामने शिकायतकर्ता को पीटा

Fri, 24 Sep 2021 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
The complainant was beaten up in front of the team that came to investigate
अस्पताल में भर्ती नरेश चंद्र। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ (कन्नौज)। गांव में कराए गए विकास कार्यों की जांच करने पहुंची टीम के सामने प्रधान ने भाइयों के साथ मिलकर शिकायतकर्ता को पीट दिया। इस दौरान जांच टीम मूकदर्शक बनी रही। मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने प्रधान और उसके दो भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घायल ग्रामीण को सौ शय्या अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

सराय गूजरमल निवासी नरेश चंद्र ने गांव में कराए गए विकास कार्यों की जांच कराने के लिए शिकायत की थी। गुरुवार को एडीओ पंचायत यशकरन सिंह, पंचायत सचिव अनुराधा यादव के साथ जांच करने पहुंचे। एडीओ ने शिकायतकर्ता को भी मौके पर बुलवा लिया। इस बीच गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ देर बाद प्रधान अंकित उर्फ रवी कोरी अपने भाई दीपक व रवींद्र के साथ पहुंच गए। वाटर कूलर की जांच के दौरान नरेश व प्रधान पक्ष के बीच नोकझोंक शुरू हो गई।
विज्ञापन

आरोप है कि प्रधान ने अपने भाइयों के साथ मिलकर नरेश के साथ गाली गलौज करते हुए लाठी, डंडों और धारदार हथियारों से पिटाई शुरू कर दी। गांव के लोगों ने नरेश चंद्र को बचाया। घायलावस्था में गांव के लोगों ने नरेश को सौ शय्या अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। मारपीट के दौरान गांव के किसी युवक ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। जानकारी पर पुलिस ने प्रधान व उसके दोनों भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ ने दिए थे जांच के निर्देश
एडीओ पंचायत यशकरन सिंह ने बताया कि सराय गूजरमल निवासी नरेश चंद्र ने डीएम राकेश कुमार मिश्र से 11 बिंदुओं पर गांव में हुए विकास कार्यों में धांधली की शिकायत की थी। डीएम के निर्देश पर सीडीओ आरएन सिंह ने जांच के निर्देश दिए थे। जांच रिपोर्ट बीडीओ मनोज चतुर्वेदी को सौंप दी गई है। निर्देश मिलने के बाद पुलिस की मौजूदगी में दोबारा जांच की जाएगी।

अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए बनीं टीमें
कोतवाल विनोद मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई है। प्रधान अंकित उर्फ रवी कोरी का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई थी। सभी फरार हो चुके हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed