{"_id":"65ad738d0fba57e05d067448","slug":"the-city-is-illuminated-with-the-flicker-of-21-thousand-lamps-lit-simultaneously-kannauj-news-c-214-1-knj1003-8496-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: एक साथ जले 21 हजार दीपों की झिलमिलाहट से इत्रनगरी रोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: एक साथ जले 21 हजार दीपों की झिलमिलाहट से इत्रनगरी रोशन
Mon, 22 Jan 2024 01:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Mon, 22 Jan 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज। अयोध्या धाम में सोमवार को श्रीराम मंदिर में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर इत्रनगरी रोशन हो उठी। शहर के एसबीएस कॉलेज ग्राउंड में उमड़े रामभक्तों ने भव्य तरीके से 21 हजार दीपों को सजा कर अपने रामलला के स्वागत के लिए आस्था और श्रद्धा दिखाई। जय श्रीराम के जयकारे के बीच हुए भव्य दीपोत्सव आयोजन में रामभक्तों का उत्साह भी देखते ही बना।
शहर का एसबीएस ग्राउंड रविवार रात ऐतिहासिक दीपोत्सव का गवाह बन गया। 22 जनवरी की पूर्व संध्या पर एसबीएस ग्राउंड पर हुए दीपोत्सव का नजारा दिवाली की तरह दिखा। भाजपा नेता और इत्र कारोबारी आलोक दीक्षित कन्हैया की ओर से हुए दीपोत्सव में शहर और आसपास के श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। शाम ढलते ही हजारों दीप एक साथ जल उठे तो अलौकिक नजारा देख श्रद्धालुओं के चेहरे की चमक देखते ही बनी।
सबसे पहले बड़े से मंच पर रामदरबार की झांकी पहुंची। बच्चों ने आकर्षक तरीके से राम दरबार की झांकी पेश की तो श्रद्धालुओं ने जयकारा लगाना शुरू कर दिया। मंच पर सांसद सुब्रत पाठक, सदर विधायक व समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण और छिबरामऊ विधायक अर्चना पांडेय ने राम दरबार की आरती उतारी।
विज्ञापन
इसके बाद दीप जलाने शुरू किए गए। पूरे मैदान पर एक साथ 21 हजार दीपक जल उठे तो नजारा देखते ही बना। कहीं दीपों से जयश्रीराम लिखा गया तो कहीं पर अयोध्या लिखा गया। स्वास्तिक और ऊं का चिह्न भी दीपों से बनाया गया। मैदान के चारों ओर दीपों की झिलमिलाहट से इलाका रोशन हो उठा।
इस दौरान आयोजक आलोक दीक्षित, भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, विपिन दीक्षित, शिखर मिश्र, नगर पालिका चुनाव में भाजपा की प्रत्याशी रहीं उषा दीक्षित, पुष्पांजलि दीक्षित, छिबरामऊ पालिकाध्यक्ष मनोज दुबे, अनिल गुप्ता, अजीत पांडेय, अमित दोहरे, नयन दोहरे समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व शहर के लोग मौजूद रहे।