फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The characters are not getting ashna

पात्रों को नहीं मिल रहा आशियाना

Wed, 24 May 2017 12:26 AM IST
कन्नौज
कन्नौज Updated Wed, 24 May 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
The characters are not getting ashna
नोएडा का पोस्टमॉर्टम हाउस - फोटो : लाल स‌िंह/अमर उजाला
केंद्र व राज्य सरकार से संचालित आवास योजनाओं में ठगों का गिरोह सक्रिय है। इससे पात्रों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना में पिछले वित्तीय वर्ष के 31 लाभार्थियों के जांच में अपात्र मिलने पर धनराशि को वापस करना पड़ा था। अब तक इस प्रकरण में किसी की जिम्मेदारी तय नहीं हुई है।
विज्ञापन


 ग्राम पंचायतों में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले बीपीएल लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित किया जाता है। योजना में बीपीएल सूची के आधार पर आवास की सूची चयनित की जाती है।
विज्ञापन


खंड विकास अधिकारी ग्राम पंचायत अधिकारियों से सूची का भौतिक सत्यापन कराने के बाद डीआरडीए को भेजते हैं। प्रत्येक वर्ष आवास योजना में सैकड़ों नाम फर्जी तरीके से शामिल हो जाते हैं। ग्रामीणों की ओर से की जाने वाली शिकायत में ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम प्रधान को दोषी ठहराया जाता है। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होती है। पिछले वित्तीय वर्ष में 31 आवासों को फर्जी ढंग से आवंटित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 परियोजना निदेशक विजय प्रकाश वर्मा ने बताया कि विकास खंड उमर्दा में 17, छिबरामऊ में नौ, सौरिख में दो , गुगरापुर में दो अपात्र पाए गए थे। इन आवासों की धनराशि को शासन को वापस कर दिया गया। इन्होंने बताया कि संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्पष्टीकरण मिलने के बाद इन सभी पर कार्रवाई होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed