फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The chants of Mother Skandamata resonated in the temples.

Kannauj News: मंदिरों में गूंजे मां स्कंदमाता के जयकारे

Sun, 28 Sep 2025 04:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 04:21 AM IST
विज्ञापन
The chants of Mother Skandamata resonated in the temples.
कन्नौज। शारदीय नवरात्र में शनिवार को भक्तों ने मां स्कंदमाता के दर्शन कर मन्नत मांगी। मंदिरों व पूजा पंडालों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगती है।
विज्ञापन




सन्मार्ग पंडाल में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं ने भक्तिभाव से प्रेरित होकर उत्कृष्ट कृतियों को कागजों पर उकेरा। छात्राओं ने चित्रकला प्रतियोगिता में देशभक्ति व स्वच्छता का संदेश दिया। वहीं, महिलाओं और छात्राओं ने डांडिया कर वाहवाही लूटी। इसी प्रकार फर्श मोहल्ला, हरदेवगंज, कुतलूपुर, यशोदा नगर सहित कई पंडालों में मां जगतजननी की पूरे श्रद्धाभाव से पूजा अर्चना की जा रही है। सभी पंडालों में मां भवानी का भव्य श्रृंगार कर प्रतिदिन आरती के साथ अनेक धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजनों की धूम मची है। सरायमीरा के काली दुर्गा मंदिर, चौधरीसराय के मनकामेश्वर मंदिर, कांशीराम कॉलोनी, पठकाना मोहल्ला नगरकोट सहित सभी पंडालों में भक्तिरस बयार बह रही है।
विज्ञापन

सन्मार्ग पंडाल में श्रीमद् भागवत कथा



सन्मार्ग पंडाल में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में श्रोताओं की काफी भीड़ उमड़ रही है। यहां कथा व्यास राजू बम बम चतुर्वेदी संगीतमय कथा का रसपान कराकर इत्रनगरी को भक्तिरस में सराबोर कर रहे है। इसके अलावा छह पंडालों में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन हो रहा है। सिद्धपीठ मां फूलमती मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतार लग जाती है। देररात तक पूजा पाठ करने लिए भक्तों का आना जाना बना रहता है। शहर में जगह-जगह हो रहे आयोजनों के मद्देनजर पुलिस सतर्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मइया के दर्शनों को लगी भक्तों की भीड़
छिबरामऊ। मातारानी के पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता की घरों व मंदिरों में विधि विधान से पूजा-अर्चना की गई। देवी मंदिर व पंडालों में जय माता दी का उद्घोष सुनाई दिया। वहीं मां स्कंदमाता को प्रसन्न करने के लिए मंत्रों का जाप किया गया। सौरिख रोड स्थित मां कालिका देवी मंदिर में सुबह चार बजे से ही भक्तों का आना शुरू हो जाता है। मोहल्ला गनेश चौधरी स्थिति शक्तिपीठ मां गमा देवी मंदिर, पीपल चौराह स्थित विजयनाथ मंदिर व बहबलपुर स्थित मां संतोषी माता के मंदिर में भी सुबह से भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। शक्तिपीठ मां गमा देवी मंदिर के पुजारी पंडित बनारसीदास शास्त्री ने बताया कि स्कंदमाता की आराधना से भक्त अपने व्यावहारिक ज्ञान को कर्म में परिवर्तित कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed