फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The car collided with the divider and overturned on the other lane, one dead and seven injured

Kannauj News: डिवाइडर से टकरा कर दूसरी लेन पर पलटी कार, एक की मौत सात घायल

Mon, 02 Jun 2025 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
The car collided with the divider and overturned on the other lane, one dead and seven injured
छिबरामऊ। नेशनल हाईवे पर प्रेमपुर चौकी क्षेत्र के करमुल्लापुर गांव के पास रविवार को तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर विपरीत लेन पर पलट गई। इसके बाद एक-एक कर कार से तीन वाहन टकरा गए। हादसे में ऑटो सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


चंडीगढ़ के थाना बिलांगी के मोहाली के फेज नंबर छह निवासी सुनील कुमार कार से कुशीनगर से लौट रहे थे। उनके साथ भाई विकास, मां विद्यावती, पूजा पत्नी अजय कुमार, प्रियंका पत्नी सुजीत व रवि कुमार भी थे। सुबह 5.30 बजे प्रेमपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम करमुल्लापुर के सामने सुनील को झपकी आ गई, जिससे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और विपरीत लेन पर जाकर पलट गई। हादसे में सभी लोग घायल हो गए। उसी समय विपरीत लेन से गुजर रही पिकअप कार से टकरा गई। पिकअप के पीछे चल रही दूसरी कार भी टकरा गई। इन दोनों से पीछे से आ रहा ऑटो भी टकरा गया।
विज्ञापन

हादसे में गाजियाबाद से अमेठी जा रहे कार में बैठे लखनऊ के इंदिरानगर निवासी आनंद बाजपेयी, अमेठी के शिवरतनगंज उसरहा निवासी संजय कुमार व अजय कुमार घायल हो गए। इसके अलावा पिकअप चालक अलीगढ़ के थाना दिल्ली गेट के एडी कॉलोनी निवासी निब्राज बाल-बाल बच गए। ऑटो में सवार ग्राम गिरधरपुर निवासी अभिषेक राजपूत (25), आलोक राजपूत घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेज दिया। परिजन दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कालेज ले गए। वहां पर इलाज के दौरान अभिषेक ने दम तोड़ दिया और आलोक का इलाज चल रहा है। कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर यातायात बाधित

प्रेमपुर। नेशनल हाईवे पर हादसों के बाद आसपास के गांवों व राहगीरों की भीड़ लग गई। हाईवे पर बीचों-बीच खड़े क्षतिग्रस्त वाहनों व भीड़ के चलते कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा। पुलिस ने पहुंचते ही घायलों को इलाज के लिए भिजवाने के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क के किनारे पहुंचाया, तब कहीं यातायात व्यवस्था सुचारु हो पाई।


बड़े चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल होने आया था अभिषेक
प्रेमपुर। ग्राम गिरधरपुर निवासी अभिषेक व आलोक चचेरे भाई है। दोनों दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करते है। अभिषेक के बड़े चाचा का निधन हो गया था। वह अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए चचेरे भाई आलोक के साथ आ रहा था। रविवार सुबह दोनों ट्रेन से भोगांव आए थे। यहां से ऑटो पकड़कर घर आ रहे थे। तभी रास्ते में हादसा हो गया। अभिषेक तीन भाइयों में सबसे पड़ा था और पिता मजदूरी करते हैं।


हादसे के बाद मची चीखपुकार

प्रेमपुर। एक-एक कर तीन वाहनों के क्षतिग्रस्त कार से टकराने के बाद कारों में बैठे लोगों में चीखपुकार मच गई। कारों में फंसे लोग मदद के लिए चिल्ला रहे थे। सुबह दैनिक क्रिया के लिए खेतों की ओर निकले ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर कारों व वाहनों के अंदर फंसे घायलों को बाहर निकाल सड़क के किनारे लिटाया। इस बीच पुलिस भी पहुंच गई और सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed