फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The car caught fire, the driver and his companion jumped out to save their lives.

Kannauj News: कार में आग लगी, चालक व साथी ने कूदकर बचाई जान

Thu, 01 Jan 2026 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
The car caught fire, the driver and his companion jumped out to save their lives.
फोटो :02: कार में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी। स्रोत : पुलिस
तालग्राम। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तिलकापुर गांव के निकट बुधवार सुबह ट्रक चालक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से आ रही कार टकरा गई। हादसे के बाद कार में आग लग गई। चालक और उसके साथी ने कार से कूदकर जान बचाई। सूचना पाकर माैके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने आग लगाई।
विज्ञापन


लखनऊ के थाना अलीगंज के सेक्टर एच निवासी दिनेश आगरा से घर जा रहे थे। साथ में मोहल्ले के अरविंद शर्मा भी थे। एक्सप्रेसवे पर तालग्राम क्षेत्र के 165 किलोमीटर पर तिलकापुर के पास सुबह 6.30 बजे आगे जा रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे पीछे से आ रही कार कोहरे के कारण टकरा गई और आग लग गई। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत भाग गया।
विज्ञापन

सूचना पर यूपीडा सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह, सहायक सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कनौजिया, थाना प्रभारी ध्यानेंद्र प्रताप सिंह, एटलस गश्त दल के राजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पाया। क्रेन की मदद से जली कार को टोल प्लाजा पर खड़ा करा दिया गया है। कार सवार दोनों लोग बस से लखनऊ चले गए। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed